“गुलाबराव पाटिल, संजय राठौर एवं शिवसेना के बड़े पदाधिकारियों के साथ विजय चोरड़िया की मौजूदगी में कांग्रेस के कई नेता हुए शामिल, डिजिटल अभियान की हुई शुरुआत”
Date: 28 अक्टूबर 2025 | Location: यवतमाल
यवतमाल में आज शिवसेना शिंदे गुट ने अपनी संगठनात्मक ताकत का ज़ोरदार प्रदर्शन किया। जिले में आयोजित “शिवसंकल्प प्रशिक्षण शिविर” में करीब 4000 पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस आयोजन में मंत्री गुलाबराव पाटिल, संजय राठौर और शिवसेना के बड़े पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ नेता विजय चोरड़िया की मौजूदगी ने माहौल को ऊर्जावान बना दिया।
इस शिविर का उद्देश्य था संगठन को मज़बूत करना, कार्यकर्ताओं को आधुनिक चुनावी रणनीतियों से प्रशिक्षित करना और डिजिटल प्लेटफॉर्म के ज़रिए मतदाताओं से जुड़ाव बढ़ाना।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नए डिजिटल ऐप्स और टेक्नोलॉजी की जानकारी दी, जिससे मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाकर जनता से संवाद किया जा सके।

इस मौके पर विजय चोरड़िया ने कहा..
“शिवसेना शिंदे गुट जनता के बीच अपने काम और संकल्प के दम पर ही विजय हासिल करेगा। हमारा लक्ष्य जनता के विकास और संगठन की मज़बूती है।”
शिविर में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला — कांग्रेस के माजी नगराध्यक्ष अरुण पटेल और कार्तिक देवड़े ने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया। इसके अलावा कुछ भाजपा नेताओं ने भी पार्टी में शामिल होकर शिंदे गुट की ताकत और बढ़ा दी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह कार्यक्रम यवतमाल में शिंदे गुट की बढ़ती पकड़ का स्पष्ट संकेत है।
अब शिंदे गुट न सिर्फ सत्ता में है, बल्कि जनता के बीच अपनी जगह मज़बूती से बना रहा है।
.
.
.
.
Tags:
Vijay Chordiya, Yavatmal Shiv Sena Shinde Group, Shivsankalp Prashikshan Shivir, Gulabrao Patil, Sanjay Rathod, Eknath Shinde Sena, Maharashtra Politics News, Shiv Sena Digital Campaign, Congress Leaders Join Shinde Group, Yavatmal Political News
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7