Bihar Politics News | Exclusive Report Manish Kumar Ankur | Khabar 24 Express

सोमवार को Nitish Kumar के आवास पर हुई हाईलेवल बैठक में सरकार गठन, मंत्रिमंडल और रणनीति पर चर्चा हुई, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर तस्वीर अब भी साफ नहीं हो पाई है। जेडीयू नेताओं के बयानों से यह संकेत जरूर मिला है कि मुख्यमंत्री का फैसला भाजपा के हाथ में छोड़ दिया गया है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर मुख्यमंत्री पद जेडीयू के पास नहीं रहता, तो क्या भाजपा Nishant Kumar को आगे बढ़ाकर मुख्यमंत्री बना सकती है? हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन इस संभावना ने बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इधर भाजपा की ओर से 14 अप्रैल को विधायक दल की बैठक प्रस्तावित है, जिसके बाद एनडीए के सभी विधायक मिलकर नेता का चयन करेंगे। केंद्रीय नेता Shivraj Singh Chouhan के पटना आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
सूत्रों के मुताबिक, Narendra Modi भी 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं, जिससे इस पूरे घटनाक्रम का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Chandrashekhar Bawankule took a major step, directly benefiting