Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / काम नहीं मिल रहा तो फिर हिंदू बन जाओ… Anup Jalota की सलाह पर भड़का विवाद, AR Rahman पर टिप्पणी से हंगामा

काम नहीं मिल रहा तो फिर हिंदू बन जाओ… Anup Jalota की सलाह पर भड़का विवाद, AR Rahman पर टिप्पणी से हंगामा

देश के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने कहा कि उन्हें अब पहले की तुलना में काम के मौके कम मिल रहे हैं और इसके पीछे इंडस्ट्री में बदलाव और अंदरूनी कारण हो सकते हैं।

इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने सोशल मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक तूफान खड़ा कर दिया है। सवाल ये है कि क्या अब काम और धर्म को जोड़कर देखा जा रहा है?

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें अब पहले की तरह फिल्में नहीं मिल रहीं।

रहमान ने कहा कि इंडस्ट्री की लीडरशिप में बदलाव हुआ है और हो सकता है कि कुछ अंदरूनी सांप्रदायिक कारण भी हों, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी तरह का भेदभाव खुलकर सामने नहीं आया है। इसी बयान के बाद यह मुद्दा गरमाया और कई सेलेब्स ने अपनी-अपनी राय रखनी शुरू कर दी।

इसी कड़ी में सिंगर अनूप जलोटा ने रहमान के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एआर रहमान पहले हिंदू थे और बाद में उन्होंने इस्लाम अपनाया। जलोटा ने कहा कि अगर रहमान को लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा, तो वे फिर से हिंदू बन जाएं और देख लें कि काम मिलता है या नहीं।

अनूप जलोटा की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताया, तो कुछ ने इसे व्यक्तिगत राय कहकर समर्थन भी किया।
इस विवाद के बीच कई और सेलेब्स भी सामने आए।

अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एआर रहमान के बयान की आलोचना की, जबकि सिंगर शान ने साफ कहा कि कलाकार के काम का धर्म से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।

विवाद बढ़ने के बाद एआर रहमान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और वे भारत में मिले काम और प्यार के लिए आभारी हैं।

रहमान के इस वीडियो के बाद अभिनेता परेश रावल उनके समर्थन में उतरे और कहा कि रहमान जैसे कलाकार को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अब सवाल यही है कि क्या ये विवाद यहीं थमेगा या फिर फिल्म इंडस्ट्री में धर्म और काम को लेकर बहस और तेज होगी।

एआर रहमान जैसे दिग्गज कलाकार पर उठे सवाल सिर्फ एक बयान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये पूरी इंडस्ट्री की सोच और माहौल पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

अगर आपको ऐसी बड़ी और असरदार खबरें पसंद हैं, तो खबर 24 एक्सप्रेस को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading