Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती



बुलंदशहर के मुकेश हत्याकांड में फरार दो शूटर कपिल और मनीष पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार। दोनों पुलिस की गोली लगने से घायल हुए। आरोपियों से पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद।

बुलंदशहर क्राइम न्यूज| जिला संवाददाता: लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express


बुलंदशहर पुलिस को मुकेश हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहे दो शूटर कपिल और मनीष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक तमंचा, पांच खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी मुकेश हत्याकांड में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

जांच में सामने आया कि जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने मुकेश की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मनीष थाना चोला का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कपिल पर 6 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इससे पहले पुलिस इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

यह कार्रवाई थाना चोला पुलिस और स्वाट देहात टीम ने संयुक्त अभियान के तहत गागरोल रोड पर की, जहां मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


Bureau Report Lokendra Raj Singh, Bulandshahr


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नशिराबाद टोल नाक्यावर टोलवसुलीला नागरिकांचा ब्रेक; पाणी साचल्याने संताप, ‘आधी रस्ते सुधारा, मगच टोल घ्या’

नशिराबाद टोल नाक्यावर टोलवसुलीला नागरिकांचा ब्रेक; पाणी साचल्याने संताप, ‘आधी रस्ते सुधारा, मगच टोल घ्या’

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading