कोई उन्हें बड़ी बिजनेस वूमन बता रहा है, तो कोई उनके महल जैसे घर के दावे पर सवाल खड़े कर रहा है। अब बड़ा सवाल ये है कि Tanya सच बोल रही हैं या सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कहानी गढ़ी जा रही है? आज की इस रिपोर्ट में हम आपको दिखाएंगे वो सारे दावे, जिनके बाद Tanya Mittal पर “बड़े झूठ” का ठप्पा लग रहा है।
दरअसल पहलगाम हमले के बाद तान्या मित्तल ने कुछ टिप्पणी की थी जिसके बाद एमपी टूरिज्म को लोग टैग करने लगे। जबकि एमपी टूरिज्म ने कहा कि तान्या मित्तल हमारी कोई ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर नहीं हैं। इसके बाद तान्या मित्तल की किरकिरी हुई और उन्हें प्रोफाइल से ये हटाना पड़ा।
इसके अलावा उन्होंने अपने टर्नओवर, अरबों की कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी बड़े-बड़े दावे किए।
लेकिन जब मीडिया ने इन दावों की पड़ताल शुरू की, तो कहानी कुछ और ही निकलकर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन बिजनेस का दावा Tanya कर रही थीं, उनके दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन और ग्राउंड रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं मिला। तान्या मित्तल ये सब फेंक रही थी।
कई जगह पर उनके बताए गए आंकड़े और हकीकत के आंकड़ों में जमीन-आसमान का फर्क दिखा।
वहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तान्या मित्तल बहुत दिनों तक ख़ुद को यूपी, एमपी टूरिज्म का एंबेसडर बताती रही जो की झूठ था तो उसको जेल क्यों नहीं हुई? कुंभ पर कई भ्रामक ख़बरें फैलाई जेल क्यों नहीं हुई? अभी भी बिग बॉस जैसे प्लेटफार्म पर 100 लोगों की जान बचाई झूठ बोल रही है उसे जेल क्यों नहीं हो रही?
बता दें कि तान्या का एमपी टूरिज्म का झूठ तब बेनकाब हुआ था जब पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर तान्या ने बयान दिया था इसके बाद लोगों ने ट्रोल किया और एमपी सरकार को टैग किया। तान्या ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को मध्यप्रदेश टूरिज्म का ब्रांड एंबेसेडर बताया हुआ था। खुद सरकार को इसका खंडन करने के लिए सामने आना पड़ा।
यही नहीं, उनके महल वाले घर के दावे पर भी सवाल खड़े हुए। जिस लोकेशन को उन्होंने अपना महल बताया था, वहां एक सामान्य रिहायशी मकान निकला, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही हैं।
Bigg Boss 19 से पहले इस तरह के खुलासों ने Tanya Mittal की इमेज को बड़ा झटका दिया है। कुछ लोग इसे सुनियोजित पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ इसे गंभीर मामला मान रहे हैं जिसमें जानबूझकर जनता को गुमराह किया गया।
फिलहाल Tanya Mittal की तरफ से इन सभी आरोपों पर कोई ठोस और आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि Bigg Boss 19 को जिस तरह के मसाला चाहिए वो उन्हें मिला है।
अब देखना यह होगा कि शो में आने के बाद Tanya इन आरोपों पर क्या जवाब देती हैं और क्या यह विवाद उन्हें फायदा पहुंचाएगा या नुकसान।
तो ये था Tanya Mittal से जुड़ा पूरा मामला, जहां उनके दावों और हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। अब सच्चाई क्या है, इसका फैसला आने वाला वक्त ही करेगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7