Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Maharashtra में BJP का बड़ा वार, Devendra Fadnavis ही ‘धुरंधर’; Uddhav Thackeray रहमान डकैत

Maharashtra में BJP का बड़ा वार, Devendra Fadnavis ही ‘धुरंधर’; Uddhav Thackeray रहमान डकैत

Maharashtra Politics News | Bureau Report Akash Dhake | Devendra Fadnavis Uddhav Thackeray

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी तापमान चरम पर है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में बड़ी जीत के बाद बीजेपी ने विपक्ष पर सीधा हमला बोल दिया है।

बीजेपी का दावा है कि महाराष्ट्र में अगर कोई धुरंधर नेता है, तो वो सिर्फ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं, जबकि ठाकरे बंधुओं का गठबंधन डर से पैदा हुआ ‘भय-संगम’ है।

महाराष्ट्र के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महाजीत के बाद बीजेपी आक्रामक मूड में नजर आ रही है। पार्टी ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सीधे निशाने पर लिया है।

बीजेपी का कहना है कि इन चुनावों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विरोधियों को करारी शिकस्त दी है और आने वाले महानगरपालिका चुनावों में भी वही धुरंधर साबित होंगे।

बीजेपी ने ठाकरे ब्रदर्स के संभावित गठबंधन को ‘भय-संगम’ बताया है। महाराष्ट्र बीजेपी मीडिया विभाग के प्रमुख नवनाथ बन ने कहा कि यह गठबंधन प्रेम का नहीं, बल्कि हार के डर से रचा गया नाटक है, जिसे मतदाता फ्लॉप कर देंगे।

बीजेपी ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि छत्रपति संभाजीनगर नामांतरण के विरोधियों को अपने गुट में शामिल कर असली चेहरा दिखाया गया है। पैसे की बौछार के आरोपों पर बीजेपी ने संजय राउत से सबूत पेश करने की चुनौती दी है।

कांग्रेस को बीजेपी की ‘बी टीम’ बताने पर बीजेपी ने रोहित पवार पर पलटवार करते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस को एनसीपी से तीन गुना ज्यादा सीटें मिली हैं, इसी वजह से ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।

बीजेपी का दावा है कि महाराष्ट्र में वह नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है, जबकि एमवीए को बड़ा झटका लगा है। अब नजरें मुंबई बीएमसी और महानगरपालिका चुनावों पर टिकी हैं।

सवाल यही है क्या देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर धुरंधर साबित होंगे या ठाकरे बंधुओं का दांव कोई नया मोड़ लाएगा?
ऐसी ही तेज, सटीक और बेबाक

राजनीतिक खबरों के लिए खबर 24 एक्सप्रेस को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें।

Maharashtra Politics News | Bureau Report Akash Dhake


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading