Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नागपुर का होटल, कमरा नंबर 302 और 28 साल की लड़की, रात को आई चीखने की आवाज, फिर क्या हुआ?

नागपुर का होटल, कमरा नंबर 302 और 28 साल की लड़की, रात को आई चीखने की आवाज, फिर क्या हुआ?

Nagpur Crime News | Bureau Report Khabar 24 Express


नागपुर के एक होटल में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. होटल के कमरे में 28 वर्षीय रेलवे कर्मचारी शिवानी गजभिए की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

वारदात के बाद उसके साथ मौजूद साथी कर्मचारी किरण अत्राम ने भी खुद पर चाकू से वार कर जान देने की कोशिश की. होटल के कमरे से चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्टाफ ने दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज जारी है.

महाराष्ट्र के नागपुर के मनीष नगर इलाके के एक होटल में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. होटल के कमरा नंबर 302 में 28 वर्षीय शिवानी गजभिए की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद किरण अत्राम ने कथित तौर पर खुद को घायल कर आत्महत्या की कोशिश की.

होटल स्टाफ के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कमरे से चीखने की आवाजें आईं. स्टाफ ने कमरे में पहुंचकर दोनों को खून से लथपथ हालत में पाया. शिवानी के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि किरण का इलाज जारी है. कमरे से चाकू भी बरामद हुआ है.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों रेलवे कर्मचारी थे. पुलिस को शक है कि शादी को लेकर हुए विवाद के बाद किरण ने कथित तौर पर शिवानी पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को घायल कर लिया.

बेलतरोड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात अचानक हुई या पहले से इसकी साजिश रची गई थी.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

अवंतिका हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. बीपी सिंह के जन्मदिन पर विशेष: कम उम्र में बनाई अलग पहचान, बुलंदशहर में स्वास्थ्य सेवा और समाजसेवा का मजबूत नाम

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading