Yadav Ji Ki Love Story Big Update | Bureau Report Zishan Alam | Khabar 24 Express
फिल्म यादव जी की लव स्टोरी अपने टाइटल को लेकर विवादों में थी। विश्व यादव परिषद की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म पर बैन लगाने या नाम बदलने की मांग की गई थी।
फिल्म यादव जी की लव स्टोरी एक बार फिर चर्चा में है। इससे पहले ‘घूसखोर पंडित’ नाम की फिल्म के विवाद के बाद अब यह फिल्म अपने टाइटल को लेकर सुर्खियों में आई थी।
इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुयान शामिल थे, ने याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री को देखने के बाद यह समझ में नहीं आता कि सिर्फ फिल्म का टाइटल किसी समुदाय को गलत तरीके से कैसे प्रस्तुत कर सकता है।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि उन्हें अलग-अलग बिरादरी में शादी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन फिल्म में महिला किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, वह उचित नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट इस दलील से सहमत नहीं हुआ और फिल्म को फिक्शन की श्रेणी में माना।
अब साफ है कि फिल्म अपने मूल नाम के साथ 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है।
तो सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद फिल्म के नाम को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल खत्म होता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी रहती है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7