उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस वक्त हलचल तेज है। क्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदले जाने की तैयारी हो रही है? क्या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी फैसला लिया जा सकता है?
लखनऊ में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख Mohan Bhagwat की मुलाकातों ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। पहले उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से एकांत में करीब 35 मिनट तक बातचीत की। यह मुलाकात राजधानी के निराला नगर स्थित संघ कार्यालय परिसर में हुई, जहां दोनों के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई।
दरअसल, प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाएं पहले से ही चल रही हैं। इसके साथ ही ब्राह्मण नेताओं की नाराजगी, जातीय समीकरण और हाल के विवादों को लेकर भी अंदरखाने चर्चा तेज है। शंकराचार्य विवाद के बाद से राजनीतिक समीकरणों पर नए सिरे से मंथन की बातें सामने आ रही हैं।
हालांकि, सीएम योगी को बदले जाने की खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये महज अटकलें हैं या रणनीतिक प्लानिंग का हिस्सा यह आने वाला वक्त ही तय करेगा। लेकिन यह जरूर है कि संघ प्रमुख का लगातार यूपी दौरा और अहम नेताओं से अलग-अलग मुलाकातें संकेत दे रही हैं कि 2027 का ताना-बाना गंभीरता से बुना जा रहा है।
तो क्या उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की पटकथा लिखी जा रही है, या फिर ये सिर्फ चुनावी रणनीति का हिस्सा है? सियासत की इस बड़ी कहानी पर हमारी नजर बनी रहेगी।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7