Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गडकरी ने माना: दिल्ली के प्रदूषण के 40 फीसदी के लिए हम जिम्मेदार, बोले– दो दिन में बीमार पड़ गया

गडकरी ने माना: दिल्ली के प्रदूषण के 40 फीसदी के लिए हम जिम्मेदार, बोले– दो दिन में बीमार पड़ गया

Bureau Report Saurabh Wadhwa | Delhi Pollution News | Khabar 24 Express

दिल्ली की जहरीली हवा पर अब खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा और चौंकाने वाला बयान दे दिया है। गडकरी ने खुले मंच से कहा कि दिल्ली में सिर्फ दो दिन रुकने के बाद ही वह बीमार पड़ गए।

उन्होंने साफ माना कि देश में 40 फीसदी वायु प्रदूषण के लिए परिवहन व्यवस्था और पेट्रोल-डीजल जैसे जीवाश्म ईंधन जिम्मेदार हैं। सवाल ये है कि जब सरकार के वरिष्ठ मंत्री खुद प्रदूषण से बीमार हो रहे हैं, तो आम आदमी की हालत क्या होगी?

एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली बेहद प्रदूषित शहर बन चुका है।

उन्होंने कहा, मैं परिवहनहन मंत्री हूं और मुझे यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं कि 40 प्रतिशत प्रदूषण हमारे ही कारण होता है। इसकी मुख्य वजह पेट्रोल और डीजल जैसे जीवाश्म ईंधन हैं।

गडकरी ने दिवंगत सुदर्शन जी का हवाला देते हुए कहा कि किसान को सिर्फ अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जा दाता बनना चाहिए, और आज तकनीक मौजूद है, लेकिन समाज अब भी उस पर भरोसा करने को तैयार नहीं है।

गडकरी ने बताया कि भारत आज भी कच्चे तेल के आयात पर करीब 22 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर देश में प्रदूषण बढ़ रहा है और हम अरबों रुपये विदेश भेज रहे हैं, तो इसे राष्ट्रवाद कैसे कहा जा सकता है।

गडकरी ने कहा कि असली राष्ट्रवाद आयात घटाने और वैकल्पिक ईंधन, बायो फ्यूल, इथेनॉल और हाइड्रोजन में आत्मनिर्भर बनने में है।

उन्होंने दावा किया कि वह खुद 100 फीसदी इथेनॉल से चलने वाली गाड़ी से आए हैं, जो बिजली भी पैदा करती है, 25 रुपये प्रति किलोमीटर का औसत देती है और प्रदूषण शून्य है। सरकार हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक वाहन और ग्रीन एनर्जी पर तेजी से काम कर रही है।

दिल्ली की हवा पर गडकरी का ये बयान सिर्फ चिंता नहीं, बल्कि सिस्टम की सच्चाई भी उजागर करता है। जब खुद सरकार मान रही है कि प्रदूषण की बड़ी वजह वही है, तो अब सवाल यह है कि समाधान कितनी तेजी से जमीन पर उतरेगा और आम लोगों को कब राहत मिलेगी।

अगर आप चाहते हैं ऐसी ही ज़मीनी, बेबाक और असरदार खबरें, तो अभी चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें। खबर 24 एक्सप्रेस नई सोच, नया भारत।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading