Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नागपुर प्रभाग 21 में विकास की नई पहचान: महेश उर्फ संजय महाजन, जिनके कार्यों की सराहना खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कर चुके हैं

नागपुर प्रभाग 21 में विकास की नई पहचान: महेश उर्फ संजय महाजन, जिनके कार्यों की सराहना खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कर चुके हैं

Exclusive Report | Manish Kumar Ankur | Nagpur News | Khabar 24 Express

नागपुर महानगरपालिका के चुनाव लगभग आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद होने जा रहे हैं। वर्ष 2017 में हुए पिछले चुनावों के बाद 2022 में कार्यकाल समाप्त हो चुका था, लेकिन आरक्षण, ओबीसी कोटा, जनगणना और कानूनी प्रक्रियाओं के चलते चुनाव लगातार टलते रहे। अब 2025 में घोषित चुनावी कार्यक्रम के साथ ही नागपुर में नगर निगम चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में खबर 24 एक्सप्रेस की टीम हर प्रभाग में जाकर जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा कर रही है। इस समीक्षा में नागपुर नगर निगम के प्रभाग 21 में महेश (संजय महाजन) का नाम विकास, जनसेवा और संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल के रूप में प्रमुखता से सामने आया है जिनके कार्यों की स्वयं देवेंद्र फडणवीस ने भी सराहना की है।

जमीनी राजनीति से विकास की पहचान

जमीनी राजनीति से जुड़े संजय महाजन ने कॉर्पोरेटर और आरोग्य सभापति के रूप में रहते हुए क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता दी। परिणामस्वरूप प्रभाग 21 आज स्वच्छता, आधारभूत ढांचे और नागरिक सुविधाओं के मामले में एक अलग पहचान बनाकर उभरा है।

दशकों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान

Image

प्रभाग 21 स्थित बहुली विहीर (कुआं) की सफाई एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही। वर्ष 1970 के बाद पहली बार 2018–19 में इस कुएं की व्यापक सफाई कराई गई। इसके बाद से गंदगी और दुर्गंध की समस्या दोबारा नहीं लौटी। इस पहल से क्षेत्र के जलस्तर, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य में स्पष्ट सुधार देखने को मिला—जो दूरदर्शी योजना और प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण है।

सड़क, सीवर और जलनिकासी में बड़ा सुधार

संजय महाजन के नेतृत्व में इतवारी, लालगंज, परवार पूरा, अनाज बाजार, लालगंज गुजरी, प्रेम नगर, साईं नगर, शांति नगर और शतरंजी पूरा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में सड़क निर्माण, सीवर लाइन और जलनिकासी के व्यापक कार्य कराए गए। लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी और जलभराव की समस्या का समाधान हुआ, जिससे स्थानीय नागरिकों को रोजमर्रा की बड़ी राहत मिली। आज प्रभाग 21 में आधारभूत सुविधाओं की स्थिति पहले से कहीं बेहतर है।

कोविड काल में मानवीय नेतृत्व

कोविड महामारी के कठिन दौर में, जब लोग अपनों से मिलने से भी डर रहे थे, तब संजय महाजन ने राजनीति से ऊपर उठकर मानवीय जिम्मेदारी निभाई। कोविड पॉजिटिव मरीजों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर दवाइयों की व्यवस्था, टिफिन सप्लाई और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। यही कारण है कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि लोगों के सुख–दुख में साथ खड़े रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।

जनविश्वास और मजबूत पहचान

प्रभाग 21 में संजय महाजन की पहचान सतत सामाजिक कार्य, स्वच्छता अभियानों, इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और आरोग्य से जुड़े निर्णायक कदमों से बनी है। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और प्रशासन व जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है।

और अंत में


नागपुर के प्रभाग 21 में महेश उर्फ संजय महाजन द्वारा किए गए कार्य न केवल स्थानीय विकास का मॉडल प्रस्तुत करते हैं, बल्कि जनसेवा की सकारात्मक राजनीति का भी उदाहरण हैं। यही वजह है कि उनके कामों की सराहना शीर्ष स्तर तक हुई है और जनता का भरोसा लगातार मजबूत होता जा रहा है।

Exclusive Report | Manish Kumar Ankur | Nagpur News | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading