
देश के महान अभिनेता और बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को आज पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी कड़ी में स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी महाराज ने भी दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सत्यास्मि परिवार की ओर से उनकी याद में एक श्रद्धांजलि कविता समर्पित की गई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी महाराज ने कहा कि धर्मेंद्र न केवल एक सुपरस्टार थे, बल्कि भारतीय सिनेमा के एक ऐसे चमकते सितारे थे जिन्होंने अपनी सरलता, विनम्रता और अद्भुत अभिनय के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाई।

धर्मेंद्र को समर्पित श्रद्धांजलि कविता
सत्यास्मि परिवार द्वारा प्रस्तुत
अमर अभिनेता हमारे धर्मेंद्र
चले गए जीकर धरा पे मनचाहा।
गांव से चले मुंबई कर बसेरा
मनवांछित को पाया दिल चाहा।।
8 दिसंबर 1935 जन्में धर्मेंद्र दयोल
ओर 24 नवंबर 2025 हुआ मोक्ष अमोल।
पिता किशन सिंह, मां सतवंत कौर
ओर एक भाई अजीत सिंह दयोल।।
पहली पत्नी प्रकाश कौर, दूजी हेमा मालिनी
ओर सनी, बॉबी, ईशा सहित छः बच्चे बेजोड़।
पुरस्कार पद्म भूषण, हीमैन नाम प्रसिद्ध जग
सांसद रहे ओर रहे जनप्रिय जीवन के हर मोड़।।
शेर शायरी अद्भुत प्रेम प्रीत भरी
ओर सदा रहे सहज।
प्रसिद्धि की ना होड़ जोड़ करी
लगी सफल फिल्मों की बाढ़, तब भी रहे सहज।।
एक पूरा युग बना जी जिंदगी
प्रेम की करके बंदगी।
जी उठ, फिर बिदा हुए धर्मेंद्र हमारे
फिर लौटने को यहीं, दुआ है हरकी बंदगी।।
स्वामी सत्येंद्र सत्यसाहिब जी महाराज ने धर्मेंद्र को “भारतीय संस्कृति और सादगी का प्रतीक” बताया और कहा कि उनके जाने से भारतीय सिनेमा एक युग खो बैठा है।
अधिक जानकारी के लिए
www.satyasmeemission.org
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7