Hapur Crime News| Bureau Report Zishan Alam| Khabar 24 Express

लद्दाख में सुरक्षा कर्मियों के साथ तीखी बहस और “हम Gen Z हैं, यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे” कहने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आई महिला पर्यटक ने अब भारतीय सेना के जवानों से माफी मांगी है। महिला ने स्वीकार किया कि उसने गुस्से और हताशा में ऐसी बातें कह दीं, जिनके लिए उसे पछतावा है।
महिला ने जवानों को अपना “देश का भाई” बताते हुए कहा कि उसे छोटी बहन समझकर माफ कर दिया जाए।
बता दें कि जवानों से बहस करने वाली महिला का नाम श्रुति भड़ाना बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक श्रृति हापुड़ की रहने वाली हैं साथ ही उन्हें पेशे से टीचर बताया जा रहा है।
“मेरे देश के जवान भाई, मुझे माफ कर दो”
मीडिया से बातचीत के दौरान महिला ने कहा, “मेरे देश के जवान भाइयों, मुझे माफ कर दो। मैंने वहां जो भी गलती की है, आप लोग मुझे माफ कर दीजिए।”
उसने आगे भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि देश के जवानों की वजह से आम नागरिक सुरक्षित हैं। महिला ने कहा कि कई बार लोग गुस्से और हताशा में ऐसी बातें बोल देते हैं, जिनका बाद में उन्हें एहसास होता है।
महिला ने कहा, “मैं भारतीय सेना से माफी मांगती हूं। अपनी छोटी बहन समझकर मुझे माफ कर दीजिए।”
मिनिमर्ग चेकपॉइंट पर हुआ था विवाद
यह पूरा मामला उस वायरल वीडियो के बाद सामने आया, जिसमें महिला पर्यटक लद्दाख के मिनिमर्ग चेकपॉइंट पर सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखाई दी थी।
वीडियो में वह लंबे समय तक यातायात रोके जाने और पर्यटकों को कई घंटों तक इंतजार कराने को लेकर सवाल उठाती नजर आई थी। इसी दौरान उसने कहा था, “हम Gen Z हैं और हम यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
महिला ने वहां लागू प्रतिबंधों और पर्यटकों को रोके जाने पर भी सवाल उठाए थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद उसके व्यवहार और जवानों से बात करने के तरीके को लेकर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।
वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हुई आलोचना
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने महिला की आलोचना की। लोगों का कहना था कि संवेदनशील और सुरक्षा से जुड़े इलाकों में तैनात जवान अपनी जिम्मेदारी के तहत काम करते हैं और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करना जरूरी होता है।
हालांकि महिला ने अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा है कि उसे जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया था। उसने भारतीय सेना और जवानों के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि उसका उद्देश्य देश के सुरक्षा बलों का अपमान करना नहीं था।
“गुस्से और हताशा में बोल गई थी”
महिला के अनुसार, लंबे समय तक रोके जाने के कारण वह उस समय हताश हो गई थी और इसी वजह से उसकी प्रतिक्रिया तीखी हो गई। हालांकि बाद में उसने अपने शब्दों और व्यवहार के लिए माफी मांग ली।
लद्दाख का यह वीडियो पहले “Gen Z” वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, लेकिन अब महिला का माफी वाला वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है।
अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर लोग उसकी इस माफी को किस तरह लेते हैं, लेकिन महिला ने साफ तौर पर भारतीय सेना के जवानों से अपनी गलती के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उसे छोटी बहन समझकर माफ कर दिया जाए।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7