Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आईफोन की जिद पूरी करने के लिए पहाड़ी पर पहुंचा बेटा, बचाने की कोशिश में माता-पिता समेत तीनों की मौत; छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा

आईफोन की जिद पूरी करने के लिए पहाड़ी पर पहुंचा बेटा, बचाने की कोशिश में माता-पिता समेत तीनों की मौत; छत्रपति संभाजीनगर में दर्दनाक हादसा

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News | Bureau Report Akash Dhake | Khabar 24 Express


छत्रपति संभाजीनगर : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल फोन को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक खवाड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। उसे समझाने और बचाने की कोशिश के दौरान उसके माता-पिता भी हादसे का शिकार हो गए। इस दर्दनाक घटना में बेटे समेत माता और पिता, तीनों की मौत हो गई।

घटना छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 19 वर्षीय युवक आईफोन की मांग को लेकर माता-पिता से हुए विवाद के बाद खवाड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। उसके पीछे माता-पिता भी वहां पहुंचे।

तीन घंटे तक युवक को समझाने की कोशिश

युवक के पहाड़ी पर पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण और गांव के सरपंच समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक युवक को समझाने और पहाड़ी के किनारे से पीछे हटाने की कोशिश की गई।

गांव के सरपंच ने भी युवक से बातचीत करते हुए उसे वापस लौटने के लिए मनाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उसे उसकी इच्छाएं पूरी करने का भरोसा भी दिलाया गया, लेकिन काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद युवक को सुरक्षित वापस लाने में सफलता नहीं मिल सकी।

सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश भी हुई

बचाव दल ने पहाड़ी की तलहटी में सुरक्षा जाल लगाने का प्रयास किया था। हालांकि युवक लगातार पहाड़ी के किनारे अपनी जगह बदल रहा था, जिसके कारण बचावकर्मियों के सामने मुश्किलें बढ़ गईं।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे युवक के पिता धीरे-धीरे उसके पास पहुंचे और उसे सुरक्षित स्थान पर लाने की कोशिश करने लगे।

बेटे को बचाने के प्रयास में पिता भी गिरे

इसी दौरान युवक अचानक पहाड़ी से नीचे गिर गया। उसे बचाने और पकड़ने की कोशिश में उसके पिता भी नीचे गिर गए।

पति और बेटे को पहाड़ी से गिरते देख मां भी गहरे सदमे में आ गईं और इसके बाद वह भी पहाड़ी से नीचे गिर गईं। इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीनों सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

वालुज एमआईडीसी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

छत्रपति संभाजीनगर की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।


ब्यूरो रिपोर्ट – आकाश ढाके | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

लखनऊ में पति ने बैंक अफसर पत्नी को गोली मारी, फिर घर पहुंचकर बहन की हत्या; खुद को भी गोली मारकर दी जान, मोबाइल स्टेटस पर लिखी कहानी

लखनऊ में पति ने बैंक अफसर पत्नी को गोली मारी, फिर घर पहुंचकर बहन की हत्या; खुद को भी गोली मारकर दी जान, मोबाइल स्टेटस पर लिखी कहानी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading