जबलपुर का सबसे खतरनाक, सबसे चौंकाने वाला गैंग एक्सपोजर! नाम है किलर क्वीन गैंग… लड़कियाँ, लेकिन काम… अपराधी गैंगस्टरों जैसे।
सोचिए! शमशान घाट के पास रील बनाने के नाम पर किसी लड़की की बेरहमी से पिटाई।
मतलब साफ है… ये गैंग सोशल मीडिया पर डर पैदा कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन… जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने पूरा गैंग उठाकर रख दिया।
अब सबसे बड़ा सवाल!! कौन हैं ये किलर क्वीन? कहाँ रहती हैं? क्यों बना रखी थी डॉन डार्लिंग जैसी इमेज? और क्या खेल चल रहा था इंस्टाग्राम की ओट में? पूरा मामला समझिए… इस वीडियो में।
जबलपुर में किलर क्वीन गैंग का खौफ फैलाने का प्लान बुरी तरह फेल हो गया है। ये वह गैंग है जिसमें कुछ युवा लड़कियाँ शामिल थीं… जो सोशल मीडिया पर रील बनाकर खुद को डॉन दिखाने की कोशिश कर रही थीं।
कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया। वीडियो शमशान घाट के पास शूट हुआ था। इसमें गैंग की एक लड़की दूसरी युवती की बेरहमी से पिटाई कर रही है।
इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट करते हुए किलर क्वीन गैंग ने कैप्शन लिखा घाव एक ही दिन देंगे लेकिन गहरा देंगे। बायो में लिखा था डॉन बोलते डार्लिंग शहर में। यानी ये सब प्लान था… डर फैलाने का, अपना नाम बनाने का, और सोशल मीडिया पर गैंगस्टर इमेज क्रिएट करने का।
इतना ही नहीं… इन लड़कियों ने खतरनाक चाकू दिखाते हुए भी वीडियो पोस्ट किए थे। शहर में खौफ और हथियारों की धमकी देकर खुद को किलर क्वीन बताने की कोशिश चल रही थी।
लेकिन… जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पीड़िता सीधे पहुंच गई पुलिस के पास।
शिकायत मिली कि मुक्ति धाम के पास तीन चार लड़कियों ने उसे रोककर मारपीट की।
ग्वारीघाट थाना पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और जो सामने आया… वह पूरी तरह चौंकाने वाला था। घटना सही पाई गई… और इसके बाद पुलिस ने तीनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया। ये लड़कियाँ घामापुर की रहने वाली बताई जा रही हैं और फिलहाल गौरीघाट के पास किराए से रह रही थीं। चौंकाने वाली बात ये कि पुलिस रिकॉर्ड में इनका कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिला। मतलब… गैंगस्टर बनने का नशा… सोशल मीडिया की फेम की भूख… और नतीजा सीधा जेल।
पुलिस अब इस गैंग की बाकी गतिविधियों की जांच कर रही है कि कहीं ये रील के नाम पर किसी और को टारगेट तो नहीं कर रही थीं… और हथियारों वाले वीडियो असली थे या सिर्फ दिखावा।
कुल मिलाकर… किलर क्वीन गैंग का खौफ खत्म… और असलियत बेनकाब।
सोशल मीडिया पर डॉन बनने की चाह… कई बार सीधा जेल की सलाखों तक पहुंचा देती है। जबलपुर की किलर क्वीन गैंग इसका ताज़ा उदाहरण है। पुलिस की कार्रवाई से साफ है—गैंग बनाकर खौफ फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7