Akash Dhake | Exclusive Report | Wani Yavatmal : यवतमाल जिले की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। BJP के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट Kunal Chordiya ने पार्टी से इस्तीफा देकर वणी की राजनीतिक हवा ही बदल दी है।
स्थानीय BJP नेतृत्व के असहयोग, लगातार अपमानजनक व्यवहार, और जिम्मेदारियाँ न मिलने से परेशान होकर Kunal Chordiya ने पार्टी को राम राम कह दिया।
सबसे अहम बात यह कि Kunal Chordiya ने अपने इस्तीफे में स्थानीय BJP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि BJP अब कार्यकर्ताओं की नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा नेताओं की पार्टी बन चुकी है। नगरपालिका चुनाव के ठीक पहले आया उनका इस्तीफा BJP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

आखिर BJP में ऐसा क्या हुआ?
बताया जा रहा है कि Kunal Chordiya को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा था। जिला उपाध्यक्ष होने के बावजूद उन्हें नगरपालिका चुनाव की तैयारियों में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। यहां तक कि जब जिला अध्यक्ष वणी आए, तब भी उन्हें बैठक के लिए नहीं बुलाया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि वणी के कुछ स्थानीय पदाधिकारी उनकी राजनीतिक क्षमता को कमजोर करने में लगे थे। लगातार अपमानजनक व्यवहार और बहिष्कार ने उन्हें पार्टी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
Vijay Chordiya का नाम भी आया सामने
Kunal Chordiya के पिता, Vijay Chordiya, पहले ही BJP छोड़कर शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। Kunal का दावा है कि पिता के पार्टी छोड़ने के बाद BJP के स्थानीय नेताओं ने उनके खिलाफ माहौल बनाना शुरू कर दिया। अफवाहें फैलाई गईं कि वो भी शिवसेना में जा रहे हैं, जबकि वे BJP के प्रति निष्ठावान थे।
उन्होंने बताया कि अगर आरक्षण अलग होता, तो वे नगरपालिका चुनाव में नगराध्यक्ष पद के दावेदार होते। खुद विधायक संजय दरेकर ने उन्हें ‘मजबूत दावेदार’ बताया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया।

BJP विचारधारा नहीं, स्थानीय नेतृत्व से नाराजगी
Kunal Chordiya ने साफ कहा कि उनकी नाराजगी BJP की विचारधारा से नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर की गलत कार्यशैली और अहंकारी नेतृत्व से है। सम्मान न मिलने और अपमान सहने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।
आगे की राह—सब विकल्प खुले
उन्होंने कहा कि वे अपनी आगे की राजनीतिक दिशा पिता Vijay Chordiya से चर्चा के बाद तय करेंगे। चाहे तो उबाठा की मशाल थामें या शिवसेना का धनुष्य बाण—सब विकल्प खुले हैं।
BJP में बढ़ती गुटबाज़ी?
नगरपालिका चुनाव के ठीक पहले आया यह इस्तीफा BJP के लिए बड़ा झटका है। इससे पार्टी के भीतर की गुटबाजी और खुलकर सामने आ गई है।
कुछ समय पहले Vijay Chordiya ने भी BJP नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिवसेना शिंदे गुट का दामन थामा था। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद उन्हें पार्टी में प्रवेश दिलाया था। अब बेटे Kunal Chordiya के इस्तीफे ने सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या BJP अपने ही कार्यकर्ताओं को संभालने में नाकाम हो रही है?
आने वाले दिनों में यह घटनाक्रम चुनावी समीकरणों को कैसे प्रभावित करेगा, यह देखने वाली बात होगी।
अगर आप ऐसी बड़ी राजनीतिक खबरें सबसे पहले पढ़ना चाहते हैं, तो Khabar 24 Express को फॉलो करें। अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं।
Akash Dhake | Exclusive Report | Wani Yavatmal
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7