उत्तर प्रदेश | बुलंदशहर | राजनीति
बुलंदशहर | जिला संवाददाता : लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express

Bulandshahr : भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “संत गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत वाराणसी से पवित्र कलश लेकर निकला संत रविदास समरसता कलश रथ शुक्रवार को बुलंदशहर पहुंचा।
काला आम चौराहे स्थित मलका पार्क में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ कलश रथ का अभिनंदन किया। यह रथ प्रदेशभर में संचालित समरसता अभियान का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि आगामी 45 दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क, संवाद और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का प्रयास है। भाजपा कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे।
भाजपा का यह अभियान प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से संत गुरु रविदास जी के विचारों और उनके बताए मार्ग को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Bureau Report : Lokendra Raj Singh, Bulandshahr
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7