Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार; चोरी की 2 भैंस और महिंद्रा पिकअप बरामद

बुलंदशहर में पशु चोरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार; चोरी की 2 भैंस और महिंद्रा पिकअप बरामद

Bulandshahr Crime News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express



बुलंदशहर, 5 जुलाई 2026 : बुलंदशहर जिले के थाना गुलावठी क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने शातिर पशु चोरों के गिरोह से मुठभेड़ के बाद बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसे उसके पांच अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद दीपक कुमार के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना गुलावठी पुलिस और स्वाट टीम ने पशु पैठ बाजार के पास घेराबंदी की। खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, एक महिंद्रा पिकअप वाहन तथा चोरी की गई दो भैंस बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर पशु चोर हैं। घायल आरोपी वसीम कुरैशी के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों पर थाना गुलावठी, थाना अगौता समेत अन्य जनपदों में भी पशु चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी।

फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जिला संवाददाता: लोकेन्द्र राज सिंह


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

हतनूर धरणाचे २२ दरवाजे उघडले; तापी नदीत ४९,५८२ क्युसेक पाण्याचा विसर्ग, नदीकाठच्या नागरिकांना सतर्कतेचा इशारा

हतनूर धरणाचे २२ दरवाजे उघडले; तापी नदीत ४९,५८२ क्युसेक पाण्याचा विसर्ग, नदीकाठच्या नागरिकांना सतर्कतेचा इशारा

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading