Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर एनकाउंटर: जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में चोरी का वांछित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व चोरी का सामान बरामद

बुलंदशहर एनकाउंटर: जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ में चोरी का वांछित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा व चोरी का सामान बरामद

Bulandshahr Crime News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में थाना जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित एक बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिंकल निवासी ग्राम रामगढ़, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो जोड़ी चांदी की पाजेब और एक जोड़ी बिछुआ बरामद किए गए हैं।

बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पिंकल पर दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट और चोरी सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।

29 जून को स्कूल में चोरी की घटना को दिया था अंजाम

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी ने 29 जून को थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में उसकी तलाश की जा रही थी।

लगातार मिल रहे इनपुट के आधार पर पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी की, जहां आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जलीलपुर-औरंगाबाद मार्ग पर हुई मुठभेड़

यह पुलिस मुठभेड़ ग्राम जलीलपुर से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर हुई। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। साथ ही आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य आपराधिक घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

Crime Report : Lokendra Raj Singh, Bulandshahr, UP


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“आषाढी एकादशीसाठी मध्य रेल्वेची विशेष भेट; भुसावळ–पंढरपूरसह 16 विशेष फेऱ्या”

"आषाढी एकादशीसाठी मध्य रेल्वेची विशेष भेट; भुसावळ–पंढरपूरसह 16 विशेष फेऱ्या"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading