Bulandshahr Breaking News | जिला संवाददाता: लोकेन्द्र राज सिंह | खबर 24 एक्सप्रेस

प्राप्त जानकारी के अनुसार डूबने वाले युवकों की पहचान यशपाल सिंह और मनोज के रूप में हुई है। दोनों युवक हसनपुर तहसील के मिल्क गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक गंगा घाट पर सोशल मीडिया रील की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और गंगा की तेज धारा में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।
तहसील प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। मौके पर नरसैना थाना प्रभारी और बुगरासी चौकी प्रभारी भी मौजूद हैं तथा अभियान की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं।
फिलहाल एनडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय प्रशासन की टीमों द्वारा गंगा नदी में दोनों युवकों की तलाश लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे वीडियो या रील बनाने के दौरान सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखें और जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें।
Bureau Report : Lokendra Raj Singh, Bulandshshr
Keywords: Bulandshahr News, Bhagwanpur Ganga Ghat News, Bulandshahr Breaking News, Ganga River Accident, Social Media Reel Accident, NDRF Search Operation, Hasanpur Milk Village News, Yashpal Singh, Manoj, Bulandshahr Latest News, Ganga Me Doobe Yuvak, UP News Today.
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7