Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / फर्जी अंकतालिकाओं के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाला शिक्षक रिटायरमेंट से एक दिन पहले बर्खास्त, 34 साल बाद खुला बड़ा राज

फर्जी अंकतालिकाओं के सहारे सरकारी नौकरी पाने वाला शिक्षक रिटायरमेंट से एक दिन पहले बर्खास्त, 34 साल बाद खुला बड़ा राज

बांसवाड़ा, राजस्थान | ब्यूरो रिपोर्ट: जगदीश तेली | खबर 24 एक्सप्रेस

बांसवाड़ा जिले में सरकारी सेवा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। जिला परिषद बांसवाड़ा ने फर्जी अंकतालिकाओं के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले निलंबित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बागीदौरा के कार्मिक लक्ष्मीनारायण को रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 1992 में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के दौरान लक्ष्मीनारायण ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी की अंकतालिकाओं के साथ-साथ बीकानेर स्थित शिक्षा विभागीय परीक्षाओं की एसटीसी परीक्षा की कूटरचित (फर्जी) अंकतालिकाएं प्रस्तुत की थीं। इन दस्तावेजों में स्वयं को प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण दर्शाकर नियुक्ति हासिल की गई थी।

मामले का खुलासा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद हुआ। शिकायत मिलने पर जिला परिषद ने संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि प्रस्तुत की गई सभी अंकतालिकाएं फर्जी थीं। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार लक्ष्मीनारायण सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण था, जबकि एसटीसी परीक्षा का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध ही नहीं मिला।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति ने राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 91(3) के तहत कार्रवाई करते हुए 29 जून 2026 से तत्काल प्रभाव से लक्ष्मीनारायण को राजकीय सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

यह मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि संबंधित कर्मचारी अपनी सेवानिवृत्ति से महज एक दिन पहले सेवा से बर्खास्त हुआ। वर्षों तक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का यह मामला सरकारी नियुक्तियों की सत्यापन प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।

अधिकारियों का कहना है कि सरकारी सेवा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading