Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

सचिन पायलट का वागड़ दौरा कल, साबला-आसपुर में भव्य स्वागत की तैयारियां तेज, शहरभर में लगे होर्डिंग और स्वागत द्वार

डूंगरपुर, राजस्थान, ब्यूरो – जगदीश तेली लोकेशन – साबला/आसपुर

साबला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के प्रस्तावित वागड़ दौरे को लेकर साबला और आसपुर क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

पायलट के आगमन से एक दिन पहले ही पूरे क्षेत्र में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं, जबकि विभिन्न स्थानों पर आकर्षक स्वागत द्वार बनाकर पूरे शहर को सजाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सचिन पायलट का साबला और आसपुर में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा, करणसिंह चौहान तथा वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

पायलट के स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के शामिल होने की संभावना है। स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहरभर में कांग्रेस के झंडों, बैनरों और स्वागत संदेशों से उत्सव जैसा माहौल बन गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सचिन पायलट का यह वागड़ दौरा क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में उनके कार्यक्रम पर प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी नजर रहेगी।

राजस्थान ब्यूरो : जगदीश तेली


Tags:
सचिन पायलट वागड़ दौरा, सचिन पायलट साबला दौरा, आसपुर समाचार, डूंगरपुर न्यूज, कांग्रेस राजस्थान, गणेश घोघरा, ताराचंद भगोरा, राजस्थान राजनीति, Sachin Pilot News, Dungarpur News.


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading