Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Shivani Dani Wakhare हो सकती हैं Nagpur की महापौर, देखें ये रिपोर्ट

Shivani Dani Wakhare हो सकती हैं Nagpur की महापौर, देखें ये रिपोर्ट

Nagpur Municipal Corporation Election 2026 | Nagpur Mayor | Nagarsevak Shivani Dani Wakhare | Exclusive Report Manish Kumar Ankur | Nagpur News | Khabar 24 Express


नागपुर महानगरपालिका चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अब शहर की राजनीति में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगला महापौर कौन होगा। इसी बीच भाजपा के भीतर एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है और वो है “शिवानी दानी।”

शिवानी दानी वखरे को भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा माना जाता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नागपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधायक प्रवीण डटके के काफी करीबी मानी जाती हैं। यही वजह है कि महापौर पद के लिए उनके नाम को गंभीरता से लिया जा रहा है।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

शिवानी दानी का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई और धीरे-धीरे पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और संगठन के प्रति समर्पण उन्हें अन्य दावेदारों से अलग बनाता है।

संगठन में भरोसेमंद चेहरा

भाजपा के भीतर शिवानी दानी को एक अनुशासित, मेहनती और संगठन के निर्देशों पर काम करने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। चुनावी रणनीति, बूथ मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका को पार्टी के वरिष्ठ नेता सराहते रहे हैं।

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद बढ़ी उम्मीदें

नागपुर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा ने 151 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। ऐसे में महापौर पद पर पार्टी का दावा मजबूत है और नेतृत्व ऐसे चेहरे की तलाश में है जो संगठन और सरकार दोनों के साथ तालमेल बनाकर काम कर सके। इस कसौटी पर शिवानी दानी का नाम फिट बैठता नजर आ रहा है।

महापौर पद को लेकर सस्पेंस बरकरार

हालांकि भाजपा की ओर से अभी आधिकारिक रूप से किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में शिवानी दानी को एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं नगरसेवक संदीप गंवई, बंटी कुकड़े और विक्की कुकरेजा का नाम भी सामने आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही सामान्य कैटिगरी के लिए नागपुर की स्थिति साफ हुई वैसे ही शिवानी दाणी के नाम में और मजबूती दिखाई दी।

खैर एक दो दिनों में महापौर पद को लेकर तस्वीर साफ होने की संभावना नजर आ रही है तब तक सिर्फ कयास हो लगाए जा सकते हैं।


बता दें कि राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पद के आरक्षण की लॉटरी आज मंत्रालय में निकाली गई। इस प्रक्रिया के बाद कई महानगरपालिकाओं में आरक्षण स्पष्ट हो गया, लेकिन मुंबई महानगरपालिका के महापौर पद के आरक्षण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना (ठाकरे गुट) की नेता और पूर्व महापौर किशोरी पेडणेकर ने पूरी प्रक्रिया पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने मुंबई की आरक्षण लॉटरी में पारदर्शिता न होने का गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार और सत्ताधारियों पर सीधा निशाना साधा। पेडणेकर ने आशंका जताई कि यह लॉटरी तय राजनीतिक हितों को ध्यान में रखकर निकाली गई है।

आरक्षण लॉटरी घोषित

राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के महापौर पद के लिए आज आरक्षण घोषित किया गया, जिससे राज्य की राजनीति में बड़ी हलचल तेज हो गई है। नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की उपस्थिति में यह आरक्षण लॉटरी निकाली गई। 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का नियम लागू होने के कारण इस बार 15 महानगरपालिकाओं में महिला महापौर बनेंगी, जबकि शेष 14 स्थानों पर सामान्य वर्ग को अवसर मिलेगा।


महानगरपालिकाओं में महापौर आरक्षण लॉटरी पूरी सूची

क्रममहानगरपालिकामहापौर पद का आरक्षण
1मुंबईसामान्य (महिला)
2नवी मुंबईसामान्य (महिला)
3छत्रपति संभाजीनगरसामान्य
4वसई-विरारसामान्य
5कल्याण-डोंबिवलीअनुसूचित जनजाति (ST)
6कोल्हापुरओबीसी
7नागपुरसामान्य
8सोलापुरसामान्य
9अमरावतीसामान्य
10अकोलाओबीसी (महिला)
11नासिकसामान्य
12पिंपरी-चिंचवड़सामान्य (महिला)
13पुणेसामान्य (महिला)
14उल्हासनगरओबीसी
15ठाणेअनुसूचित जाति (SC)
16चंद्रपुरओबीसी (महिला)
17परभणीसामान्य
18मीरा-भायंदरसामान्य
19नांदेड़-वाघालासामान्य
20पनवेलओबीसी
21भिवंडी-निजामपुरअनुसूचित जाति (SC)
22लातूरअनुसूचित जाति (महिला) (SC)
23मालेगांवसामान्य
24सांगली-मिराज-कुपवाडसामान्य
25जलगांवओबीसी (महिला)
26अहिल्यानगरओबीसी (महिला)
27धुलेसामान्य
28जालनाअनुसूचित जाति (महिला) (SC)
29इचलकरंजीओबीसी

Exclusive Report : Manish Kumar Ankur, Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading