Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Raj Thackeray ने डुबोई Uddhav Thackeray की नैया, BMC चुनाव में MNS से गठबंधन पड़ा भारी

Raj Thackeray ने डुबोई Uddhav Thackeray की नैया, BMC चुनाव में MNS से गठबंधन पड़ा भारी

Maharashtra Politics | Shivsena MNS Alliance | BMC Election 2026 | Bureau Report Jagdish Teli | Khabar 24 Express

मुंबई की राजनीति में आज एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बीएमसी में कभी निर्विवाद वर्चस्व रखने वाली उद्धव ठाकरे की शिवसेना को करारी हार क्यों मिली?

क्या ये हार बीजेपी की रणनीति थी या फिर उद्धव ठाकरे की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल? दरअसल इस हार की जड़ में एक नाम बार-बार सामने आ रहा है… राज ठाकरे।

आज की इस रिपोर्ट में हम बताएंगे कि कैसे MNS से गठबंधन उद्धव ठाकरे के लिए आत्मघाती साबित हुआ।

बीएमसी पर दशकों तक राज करने वाले उद्धव ठाकरे को इस बार ऐसा झटका लगा, जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। कांग्रेस को किनारे कर अपने चचेरे भाई राज ठाकरे से गठबंधन करना उनकी सबसे बड़ी रणनीतिक भूल साबित हुई।

राज ठाकरे की राजनीति लंबे समय से गैर मराठी, खासकर हिंदीभाषियों के विरोध पर आधारित रही है। चुनाव से पहले जिस तरह से हिंदीभाषियों के खिलाफ बयानबाजी और कार्यकर्ताओं की हिंसक घटनाएं सामने आईं, उसने मुंबई के बड़े वोट बैंक को नाराज कर दिया।

मुंबई में लाखों की संख्या में उत्तर भारतीय और गुजराती मतदाता रहते हैं, जिनकी भूमिका बीएमसी चुनाव में निर्णायक होती है। राज ठाकरे की आक्रामक राजनीति को इन वर्गों ने पूरी तरह नकार दिया। जनता ने सड़कों पर नहीं, बल्कि बैलेट से जवाब दिया।

नतीजा ये हुआ कि शिवसेना का पारंपरिक गढ़ कमजोर पड़ा और बीजेपी ने वहां बढ़त बना ली। राज ठाकरे की छवि का खामियाजा सिर्फ MNS को नहीं बल्कि उद्धव ठाकरे को भी भुगतना पड़ा।

बीएमसी चुनाव ने साफ कर दिया है कि मुंबई की राजनीति अब भावनाओं से नहीं, संतुलन और समावेशी सोच से तय होगी। राज ठाकरे की राजनीति को जनता ने नकार दिया, लेकिन इस फैसले की सबसे बड़ी कीमत उद्धव ठाकरे को चुकानी पड़ी।

अगर आपको ऐसी ही गहराई से की गई राजनीतिक रिपोर्टिंग और विश्लेषण पसंद है तो चैनल को सब्सक्राइब करें वीडियो को लाइक करें और अपनी राय कमेंट में जरूर लिखें


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading