Nagpur Crime News | Exclusive Report Manish Kumar Ankur | Khabar 24 Express
- NGO के नाम पर गंदा खेल!
- महिलाओं से शोषण का आरोप
- आरोपी गिरफ्तार, ATS एक्टिव

महाराष्ट्र के Nagpur से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने समाज सेवा के नाम पर चल रहे संगठनों की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बच्चों के कल्याण के नाम पर काम करने वाले एक NGO के पीछे कथित तौर पर महिलाओं के शोषण और जबरन धर्मांतरण का गंभीर खेल उजागर हुआ है।
जानकारी के अनुसार, NGO के प्रमुख रियाज फाजिल काजी पर कई युवतियों ने यौन शोषण और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। जैसे ही यह मामला सामने आया, Mankapur Police Station में FIR दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब सिर्फ स्थानीय पुलिस तक सीमित नहीं रही। Anti-Terrorism Squad (ATS) ने भी इस केस में एंट्री ले ली है और NGO के फंडिंग सोर्स, विदेशी कनेक्शन और आर्थिक लेन-देन की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं NGO के घोषित उद्देश्यों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

18 अप्रैल को जब पीड़ितों का एक समूह NGO कार्यालय पहुंचा, तो वहां ताला लटका मिला। दफ्तर बंद देख सभी हैरान रह गए और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं और CCTV फुटेज सहित अन्य डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है।
फिलहाल यह मामला न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि समाज सेवा के नाम पर चल रही संस्थाओं की पारदर्शिता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।
जबरन धर्मांतरण का खेल एकदम गलत है। धर्मांतरण करवाना न तो किसी धार्मिक पुस्तक में लिखा है और न ही ये किसी भी तरह से ठीक है। क्योंकि जो व्यक्ति किसी दूसरे धर्म से आता है वो दूसरे धर्म को अपना तो लेता है लेकिन वो कभी भी उस धर्म का बनकर नहीं रह सकता है।
Exclusive News, Manish Kumar Ankur
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7