Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Nagpur-Gondia Expressway को हरी झंडी, गणपति के आगमन के साथ Devendra Fadnavis का बड़ा गिफ्ट

Nagpur-Gondia Expressway को हरी झंडी, गणपति के आगमन के साथ Devendra Fadnavis का बड़ा गिफ्ट


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दे दी है। गणेशोत्सव की धूम के बीच सरकार ने जनता को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। फडणवीस कैबिनेट ने 162 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए 3162 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इस एक्सप्रेसवे के बन जाने के बाद नागपुर से गोंदिया की दूरी अब सिर्फ 75 मिनट में तय हो जाएगी, जबकि अभी यही सफर तीन घंटे से ज्यादा का होता है। फडणवीस सरकार की मंजूरी के बाद अब जल्द ही भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू हो जाएगा।

नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे परियोजना महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम को सौंपी गई है। कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से आदिवासी बहुल इलाकों के विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

यह एक्सप्रेसवे नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के 10 तालुकों और 115 गांवों से होकर गुजरेगा। परियोजना के तहत 26 फ्लाईओवर, 8 अंडरपास, 15 बड़े और 63 छोटे पुल, 71 नहर क्रॉसिंग और 8 बड़े इंटरचेंज बनाए जाएंगे।

गोंदिया की कनेक्टिविटी नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग से जुड़कर और भी मजबूत होगी। इस नए एक्सप्रेसवे से न केवल लोगों की यात्रा आसान होगी बल्कि महाराष्ट्र के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।

अगर आपको यह खबर जानकारीपूर्ण लगी हो तो वीडियो को लाइक और शेयर जरूर करें। और ऐसी ही बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए हमारे चैनल Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करना न भूलें।

ब्यूरो रिपोर्ट : अनमोल पटले, गोंदिया


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading