Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / प्रेमानंद जी महाराज की ऐसी हालत देखकर रो पड़े भक्त,राधा रानी से प्रार्थना, आंखें भी नहीं खोल पा रहे महाराज

प्रेमानंद जी महाराज की ऐसी हालत देखकर रो पड़े भक्त,राधा रानी से प्रार्थना, आंखें भी नहीं खोल पा रहे महाराज

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की एक वीडियो देखकर भक्तों की आंखें नम हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में महाराज जी बेहद कमजोर नजर आ रहे हैं। आंखें खुल नहीं पा रही हैं, चेहरा सूजा हुआ है और आवाज भी कांप रही है। इसके बावजूद वे अपने भक्तों को प्रवचन दे रहे हैं। महाराज कहते हैं..

“कष्ट चाहे जितना भी हो, आराध्य को याद करने का अभ्यास कभी नहीं छूटता।”

भक्त उनकी इस हालत को देखकर भावुक हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की ताजा वीडियो ने हर भक्त का दिल तोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में महाराज जी बेहद कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनकी आंखें पूरी तरह खुल नहीं रही हैं, चेहरा सूजा हुआ और लाल है, और आवाज भी हल्की सी कांप रही है। लेकिन इस हालत में भी वे प्रवचन देना नहीं छोड़ते।

वीडियो में महाराज कहते हैं “यह हमारा अभ्यास बन चुका है। हम कितने भी कष्ट में क्यों न हों, यह अभ्यास नहीं छूटता। जब तक हम अपने आराध्य को याद नहीं कर लेते, हमें चैन नहीं पड़ता। ईश्वर आपका श्रम देखकर खुश होते हैं, कामचोरी देखकर नहीं।” उनकी ये बातें सुनकर भक्त भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य के लिए दुआएं करने लगे।

दरअसल, प्रेमानंद जी महाराज पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज से पीड़ित हैं। यह एक जेनेटिक बीमारी है, जिसमें धीरे-धीरे किडनियां काम करना बंद कर देती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कई साल पहले जब महाराज जी को पेट में दर्द हुआ था तो जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं और उनके पास केवल दो से ढाई साल का जीवन शेष है। लेकिन इस खबर के बावजूद महाराज जी ने हार नहीं मानी।

वे पिछले दो दशक से डायलिसिस पर हैं और फिर भी मानसिक रूप से शांत और आध्यात्मिक रूप से सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी दोनों किडनियों के नाम राधा और कृष्ण रखे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी सकारात्मक सोच ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। महाराज जी कहते हैं – “जीवन में जो कुछ भी है, वह भगवान की इच्छा है।”

यह बीमारी जन्मजात होती है, जिसमें किडनी के अंदर सिस्ट बनने लगते हैं। धीरे-धीरे ये बढ़ते हैं और किडनी की खून साफ करने की क्षमता घट जाती है। शुरुआती लक्षणों में हाई ब्लड प्रेशर, पीठ दर्द, पेट फूलना, यूरिन इन्फेक्शन और कभी-कभी पेशाब में खून तक शामिल हैं।

आज भी प्रेमानंद जी महाराज अपनी आस्था और भक्ति से लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। भक्त बस यही दुआ कर रहे हैं कि भगवान उन्हें जल्द से जल्द स्वस्थ करें।

भले ही शरीर साथ न दे रहा हो, लेकिन प्रेमानंद जी महाराज की आस्था आज भी अडिग है। उनकी ये जिद “आराध्य को याद किए बिना चैन नहीं” हर भक्त के लिए प्रेरणा बन गई है। आइए, हम सब मिलकर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करें।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, मथुरा वृंदावन


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading