Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान: मिडिल ईस्ट युद्ध को बताया वैश्विक खतरा, बोले- हर स्थिति के लिए तैयार रहें

बुलंदशहर में पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बड़ा बयान: मिडिल ईस्ट युद्ध को बताया वैश्विक खतरा, बोले- हर स्थिति के लिए तैयार रहें

बुलंदशहर न्यूज | ब्यूरो रिपोर्ट लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express


धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान ने राजनीति, तीन तलाक और अपने करियर पर भी खुलकर रखी बात


बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में अशांति केवल उस क्षेत्र तक सीमित नहीं रहती, बल्कि वह पूरी दुनिया के लिए खतरा बन जाती है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सभी देशों और समाजों को हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने गृह जनपद पहुंचे आरिफ मोहम्मद खान ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति बनाए रखना बेहद जरूरी है। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर पूरी दुनिया पर पड़ सकता है।

अपने राजनीतिक करियर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि साल 2008 में उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर पढ़ने-लिखने का फैसला लिया था। उन्होंने बताया कि तीन तलाक के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्यपाल बनने की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा तो वह मना नहीं कर पाए। उन्होंने स्वीकार किया कि उस समय उनका पूरा राजनीतिक करियर दांव पर लग गया था, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि जिस मुद्दे के लिए उन्होंने काम किया, वह आखिरकार सफल हुआ।

राजदूत बनाए जाने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के उपदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि इंसान को वर्तमान में जीना चाहिए और भविष्य की ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।

इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम में गोल्डन माता रुद्राणी जी महाराज भी मौजूद रहीं।


Bureau Report : Lokendra Raj Singh, Bulandshshr



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe