बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब एनडीए में सीटों का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है।
खबरों के मुताबिक जेडीयू को सबसे ज़्यादा सीटें दी गई हैं। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को 102 सीटें मिली हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 20 सीटें दी गई हैं।
इसके अलावा जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 10-10 सीटें मिलेंगी।

Bihar विधानसभा चुनाव का ऐलान बस कुछ ही दिनों में होने वाला है। वहीं गठबंधन सीट शेयरिंग फॉर्मूला को लेकर अब अंतिम दौर में हैं। वहीं NDA की तरफ से एक खबर आ रही है कि वो सीट बंटवारे को लेकर आपस में सहमत हो गए हैं। हालांकि इस आंकड़े की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स में यही सीट शेयरिंग सामने आई है।
अब सवाल यही है कि कौन-सी पार्टी किस सीट पर लड़ेगी, इसका फाइनल ऐलान जल्द ही किया जाएगा।
जेडीयू को ज्यादा सीटें देकर यह भी संदेश देने की कोशिश की गई है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार का चुनाव लड़ेगा।
तो दोस्तों, बिहार चुनाव 2025 की ये बड़ी खबर आपको कैसी लगी?
नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर बताइए और अगर आप राजनीति की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो चैनल Khabar 24 Express को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें।
Bureau Report : Khabar 24 Express, Patna, Bihar
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7