बिहार चुनाव 2025 को लेकर अब सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस वक्त वोटर अधिकार यात्रा पर हैं और उनका फोकस सीधा बिहार की जनता पर है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी? इंडिया गठबंधन या फिर एनडीए?
इस बीच जो सर्वे सामने आया है उसने सबको चौंका दिया है.
Bihar में इस बार किसकी सरकार बन रही है? इसको लेकर सभी में यह जानने की उत्सुकता जरूर है। तो हम आपके सामने एक ऐसी रिपोर्ट लाएं हैं जिससे कि ये जान पाएंगे कि बिहार की जनता आखिर चाहती क्या है?
जेवीसी पोल के अनुसार अगर आज चुनाव हो जाएं तो एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिल सकता है। आंकड़ों के हिसाब से एनडीए को 136 सीटें, महागठबंधन को 75 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं 26 सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
अगर इन सीटों को देखें तो मिथिला की 3, सीमांचल की 1, तिरहुत की 3, मगध की 6, भोजपुर की 8 और अंग क्षेत्र की 5 सीटों पर बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अब सवाल उठता है कि अगर एनडीए की सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री कौन होगा?
इस पर 25.2 फीसदी लोग अब भी नीतीश कुमार के नाम पर भरोसा जता रहे हैं। 44.4 फीसदी लोगों का कहना है कि जिस दल को सबसे ज्यादा सीटें मिलें, मुख्यमंत्री उसी का होना चाहिए। 20.4 फीसदी लोग बीजेपी के सीएम चेहरे के समर्थन में हैं, जबकि 10 फीसदी लोग चिराग पासवान को पसंद कर रहे हैं।
वहीं अगर बात महागठबंधन की करें तो 45.9 फीसदी लोग चाहते हैं कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाया जाए। 36.9 फीसदी लोगों का कहना है कि ये फैसला गठबंधन के सहयोगी दल करें। जबकि 17.2 फीसदी लोग चाहते हैं कि लालू परिवार से बाहर का कोई नेता मुख्यमंत्री बने।
यानी कुल मिलाकर सर्वे ने साफ कर दिया है कि इस बार बिहार का चुनाव बेहद रोमांचक होने वाला है और किसकी बनेगी सरकार, ये तो जनता ही तय करेगी।
अगर आपको यह रिपोर्ट पसंद आई तो वीडियो को लाइक और शेयर ज़रूर करें। साथ ही “Khabar 24 Express” को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें, ताकि बिहार चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस, पटना, बिहार
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Bihar Election 2025, PM Modi got emotional abuse his mother