Raebareli News | Bureau Report: Amar Nirmal | Khabar 24 Express

रायबरेली के दौलतपुर गांव में हिंदी साहित्य के महान पुरोधा आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का पैतृक घर आज उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। जिस स्थान को साहित्य प्रेमियों के लिए एक प्रेरणास्थल होना चाहिए था, वहां आज गंदगी, झाड़-झंखाड़ और अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है।
आधुनिक हिंदी गद्य के शिल्पकार और ‘सरस्वती’ पत्रिका के युगप्रवर्तक संपादक रहे द्विवेदी जी ने हिंदी भाषा को नई दिशा दी थी। 9 मई 1864 को जन्मे इस महान साहित्यकार ने हिंदी को अनुशासन और गरिमा दी, लेकिन आज उनका अपना घर ही देखरेख के अभाव में अपनी पहचान खोता जा रहा है।
आरोप है कि केवल हिंदी दिवस या पुण्यतिथि जैसे खास मौकों पर ही औपचारिकता निभाई जाती है, जबकि साल के बाकी दिनों में इस स्थल की कोई सुध नहीं ली जाती। प्रशासन के इस उदासीन रवैये से न केवल एक ऐतिहासिक धरोहर प्रभावित हो रही है, बल्कि हिंदी साहित्य की विरासत भी धीरे-धीरे मिटती जा रही है।
स्थानीय नागरिकों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन से तत्काल सफाई, संरक्षण और सुंदरीकरण की मांग की है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस महान साहित्यकार की विरासत को करीब से समझ सकें।
Report: अमर निर्मल खबर 24 एक्सप्रेस, रायबरेली
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7