Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / PM Modi Security Breach LIVE : पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक या कुछ और? क्या पंजाब पर हो रही है ऐक्‍शन की तैयारी? राष्‍ट्रपति कोविंद से मिले पीएम मोदी

PM Modi Security Breach LIVE : पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक या कुछ और? क्या पंजाब पर हो रही है ऐक्‍शन की तैयारी? राष्‍ट्रपति कोविंद से मिले पीएम मोदी

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर ऐक्‍शन लिया जा सकता है। गुरुवार को पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्‍ट्रपति भवन के अनुसार, पीएम ने सुरक्षा में चूक का ‘फर्स्‍ट-हैंड’ ब्‍योरा राष्‍ट्रपति को दिया। राष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में सुरक्षा में चूक पर चिंता भी जताई। उप-राष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी पीएम मोदी को फोन किया है। इस मामले से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ।

राष्‍ट्रपति कोविंद से पीएम मोदी की मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि क्‍या केंद्र सरकार कोई बड़ा ऐक्‍शन लेने वाली है। पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में राष्‍ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। पंजाब के विपक्षी दलों ने भी एक सुर में पीएम में सुरक्षा में चूक की निंदा की है। हालांकि सीएम चन्‍नी ने इन आरोपों का जिम्‍मा लेने से साफ इनकार कर दिया। उन्‍होंने साफ कहा कि पीएम मोदी को कोई खतरा नहीं था।

सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस एनवी रमन से इस पूरे मामले की शिकायत की है। सिंह ने कहा कि यह पंजाब सरकार की ओर से एक गंभीर चूक है। प्रधानमंत्री का काफिला सड़क पर फंस गया था, जिससे अस्वीकार्य सुरक्षा उल्लंघन हुआ था। शीर्ष अदालत ने सिंह से पूछा, वह अदालत से क्या उम्मीद कर रहे हैं? सिंह ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह दोबारा न हो और गहन जांच की जरूरत है। उनकी याचिका पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने कहा कि केंद्र और पंजाब की सरकारों को आज ही याचिका की एक-एक कॉपी भेजी जाए।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading