Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू का आया बड़ा बयान

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर नेता बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा इसे कांग्रेस का प्रायोजित हमला बता रही तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि किसी ने एसपीजी के होते भला कोई कंकड़ भी मार सकता है। नेताओं की बयानबाजी के बीच कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को बरनाला अनाज मंडी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के किसान 15 माह दिल्ली की सीमाओं पर भटकते रहे, दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की पगड़ी रौंदने की कोशिश की गई और वह हर जुर्म झेलते रहे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को सिर्फ 15 मिनट रुकना पड़ गया तो इन्होंने पूरे देश में शोर मचा दिया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए 70 हजार कुर्सियां लगाई गईं लेकिन 500 लोग ही पहुंचे। पंजाब में भाजपा के पैर किसी भी हालत में नहीं लगने वाले। सिद्धू ने कहा कि भाजपा के लोग गर्व से कह रहे हैं कि उन्होंने कृषि कानून रद्द कर दिए हैं लेकिन इन्होंने कृषि कानून रद्द नहीं किए हैं बल्कि किसानों ने इनके गले में अंगूठा देकर व नाक में दम करके वापस करवाए हैं। 

भाजपा की पंजाब में कोई बात नहीं बनने वाली, भाजपा की झोली में कुछ नहीं है। भाजपा से पहले ही मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह का भंडा भी फूट गया है। सिद्धू ने कहा कि साला-जीजा व कैप्टन पहले से ही भाजपा से मिले थे, इसलिए बादलों को वोट डालो, अमरिंदर सिंह की पार्टी को वोट डालो या ढींढसा की पार्टी शिरोमणि अकाली दल संयुक्त को वोट डालो, ये सब मोदी को ही वोट जाएंगे। 

सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल से पूछो कि उनका एसवाईएल पर क्या स्टैंड है। गत विधानसभा चुनावों में रुपये देकर सर्वे करवाकर केजरीवाल दावे करते थे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को 100 सीटें मिलेंगी लेकिन सिर्फ 20 सीटें आईं और आज उनमें से भी 10 विधायक आप को छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल ने आठ लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन सिर्फ 440 नौकरियां दीं, इंडस्ट्री को पंजाब 9 रुपये प्रति यूनिट बिजली देता है लेकिन दिल्ली में केजरीवाल इंडस्ट्री को 13 रुपये प्रति यूनिट बिजली दे रहे हैं। 

हजार रुपये प्रति माह कहकर महिलाओं को बरगला रहे हैं। जो दोहरे मापदंड की राजनीति है, ऐसे बंदे पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सिद्धू ने कहा कि अब यह मुद्दा नहीं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, अगली पीढ़ी को बचाने के लिए चुनाव लड़ा जा रहा है। किसानों व नौजवानों को बचाने की जरूरत है। सिद्धू ने कहा कि माफिया राज का पूर्ण खात्मा करके पंजाब को फिर खुशहाल बनाया जाएगा।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ का हमला, तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही 4 महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघ का हमला, तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही 4 महिलाओं की मौत

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading