Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जहांगीराबाद: मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, तमंचा और चोरी का सामान बरामद

जहांगीराबाद: मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, तमंचा और चोरी का सामान बरामद

Bulandshahr Crime News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मंदिरों में चोरी की वारदातों से जुड़े एक बदमाश और पुलिस के बीच देर रात हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और मंदिरों से चोरी की गई चांदी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, जहांगीराबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली थी कि मंदिरों में चोरी करने वाले कुछ बदमाश इलाके में घूम रहे हैं।

सूचना के बाद संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान जसर बम्बे की पुलिया के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। जवाबी फायरिंग में बदमाश हिमांशु के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा। घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, करीब 400 ग्राम चांदी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी हिमांशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर 25 मार्च को अमरगढ़ स्थित चामुंडा माता मंदिर और 23 अप्रैल को गांव चंडोक के सिद्धबाबा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार बदमाश हिमांशु पर दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस उसके कई साथियों को भी चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच बुलंदशहर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घायल बदमाश अस्पताल में पुलिस निगरानी में है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

ब्यूरो रिपोर्ट लोकेंद्र राज सिंह, जहांगीराबाद


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading