एक महिला अपने पति से इतनी परेशान हो गयी कि उसने अपने पति का सिर धड़ से अलग कर दिया। और इसके बाद पति के कटे सिर को लेकर थाने पहुंच गयी।
मामला असम के लखीमपुर जिले का है। पत्नी के मुताबिक उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, अत्याचार की हदें पार कर देता था तो इस सबसे तंग आकर उसने अपने पति की हत्या कर दी।
मामला मंगलवार रात का बताया जा रहा है। मजगांव की रहने वाली ये महिला एक प्लास्टिक के थैले के साथ धालपुर पुलिस चौकी पहुंची।
एक थैले में उसके पति का कटा हुआ सिर था। आरोपी महिला गुनेश्वरी बरकाटकी ने ये कबूल कर लिया है। महिला की उम्र 48 साल बताई जा रही है। उसने अपने 55 वर्षीय पति मुधिराम की हत्या की है।
महिला ने पुलिस को बताया कि “वह मेरे साथ कई सालों से मारपीट कर रहा था। कई बार उसने मुझे कुल्हाड़ी से भी घायल किया। मैंने उसे काफी पहले छोड़ने का सोचा भी लेकिन बच्चों के कारण ऐसा नहीं कर पाई। आखिर में सब असहनीय हो गया, मुझे ये करना पड़ा नहीं तो वो मुझे मार देता।”
पांच बच्चों की मां गुनेश्वरी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से अपने पति पर वार किया और करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित पुलिस स्टेशन में एक प्लास्टिक के थैले में उसका कटा सिर लेकर गई।
मामले पर स्थानीय पुलिस का कहना है, “महिला अपने पति के कटे सिर के साथ पुलिस स्टेशन आई और सरेंडर कर दिया। सवाल पूछने पर उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली क्योंकि वह उसके शोषण से परेशान थी। हम अभी आगे की जांच कर रहे हैं।”
एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को गुनेश्वरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
असम से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए अनामिका बासुमतारे की रिपोर्ट
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
