Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / गरुड झेप कैरियर अकेडमी, सरकारी नौकरी की सम्पूर्ण तैयारी के लिए सबसे बेहतरीन अकेडमी

गरुड झेप कैरियर अकेडमी, सरकारी नौकरी की सम्पूर्ण तैयारी के लिए सबसे बेहतरीन अकेडमी

एक ओर जहां सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है, तो वहीं सरकारी नौकरी पाना बेहद मुश्किल होता है।

लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एक ऐसी अकेडमी भी है जो बच्चों के सपने पूरा करती है।
बहुत सारे लोगों का सपना होता है कि वे पुलिस में जाएं, आर्मी में जाएं, नेवी में उनका सिलेक्शन हो, रेलवे में उनकी नौकरी लगे। तो ऐसे बच्चों के लिए “गरुड झेप कैरियर अकेडमी” औरंगाबाद एक बेहतरीन ऑप्शन है।
इस अकेडमी में न केवल पढ़ाया जाता है बल्कि नौकरी के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित किया जाता है।
नेवी, आर्मी, पुलिस इत्यादि के तैयारी के लिए यहां वाकायदा वैसे ही प्रशिक्षण दिया जाता है जैसा कि नौकरी के लिए चाहिए होता है।

वैसे तो सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए देशभर में बहुत से इंस्टिट्यूट हैं, कोचिंग सेंटर हैं लेकिन इनमें से कौन इस तरह का प्रशिक्षण दिलाता है कि जिससे कि सरकारी नौकरी मिलने में बच्चों को आसानी हो जाये, यह मायने रखता है।

औरंगाबाद में गरुड झेप कैरियर अकेडमी कुछ इस तरह का ही प्रशिक्षण दिलाती है, जिससे कि बच्चे आसानी से टेस्ट पास कर सकें।
गरुड झेप कैरियर अकेडमी के संचालक एम.एस सोनवणे को बहुत से पुरस्कार भी मिल चुके हैं। उन्हें कई मंचों पर इसके लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।

जब खबर 24 एक्सप्रेस के औरंगाबाद ब्यूरो अशोक लाड ने वहां ट्रेनिंग ले रहे बच्चों से खुद बातचीत की तो वहां मौजूद छात्रों ने हमारे ब्यूरो को बताया कि यह पूरे महाराष्ट्र की सबसे बेहतरीन अकेडमी है यहां पर उन्हें न केवल प्रशिक्षण मिलता है बल्कि उन्हें यह जानने का मौका भी मिलता है कि नौकरी की तैयारी किस तरह होती है। हमें आर्मी, पुलिस की ट्रेनिंग ठीक वैसे ही दिलाई जाती है जैसे हमने खुद आर्मी, पुलिस जॉइन कर ली हो, हमें यह एहसास दिलाया जाता है कि हम आर्मी या पुलिस ट्रेनिंग का हिस्सा हैं, और वहां पर ट्रेनिंग कर रहे हों। इससे हमारा मनोबल ऊंचा हो जाता है और इसके बाद हमारा वहां जाना और आसान हो जाता है।

गरुड झेप कैरियर अकेडमी के संचालक एम.एस सोनवणे से भी हमारे संवादाता ने बात कीं… तो उन्होंने हमें बताया कि मात्र एकमात्र प्रशिक्षण देना ही हमारा उद्देश्य नहीं है बल्कि बच्चों के सपने पूरा करना, उनके सपनों में सहयोग करना, उन्हें इस तरह का प्रशिक्षण दिलाना कि वो जिस जगह भी नौकरी के लिए जा रहे हैं वहां टेस्ट पास करने में उन्हें ज्यादा मुश्किल न हो।

औरंगाबाद से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए अशोक लाड की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe