Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Cricket / एशिया कप के फाइनल मैच में जबरदस्त रोमांच, आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को धूल चटा सातवीं बार चैम्पियन बना भारत

एशिया कप के फाइनल मैच में जबरदस्त रोमांच, आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को धूल चटा सातवीं बार चैम्पियन बना भारत

 

 

 

 

जैसे ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया वैसे ही बांग्लादेश एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया वहीं भारत ने अपने सभी मैच जीत ही लिए थे तो वो पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुका था। लेकिन अब बारी थी बांग्लादेश और भारत के सामने की। यह ठीक वैसा ही मुकाबला था जो इससे पहले 2016 के एशिया कप में हुआ था। भारत और बांग्लादेश की टीम फाइनल में अपनी जगह बना चुकी थीं और दोनों फाइनल के मुकाबले को अपने-अपने नाम करने के लिए खेल रही थीं। लेकिन उस रोमांचक मुकाबले में भी जीत भारत की ही हुई।

 

 

और इस बार भी ठीक वैसा ही हुआ लेकिन यह मुकाबला वाकई इतना रोमांचक था कि दोनों देशों के दर्शक आखिरी गेंद तक सांस रोके बैठे थे। लेकिन हुआ वैसा ही जो होनी को होना होता है और भारत ने आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को धूल चटा एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

 

 

 

बता दें कि टीम इंडिया ने शुक्रवार को फाइनल में बांग्लादेश को रौंदकर एशिया कप 2018 का खिताब अपने नाम किया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया सातवीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी।

बता दें कि यह दूसरी बार है जब टीम इंडिया ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप का खिताब जीता हो। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2016 में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब जीता था। हालांकि, वो मुकाबला 20 ओवर का था।

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने लिटन दास (121) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया को जीत के लिए 223 रन का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश की पूरी टीम 48.3 ओवर में 222 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 3 विकेट शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। वहीं, कुलदीप यादव तीन विकेट चटकाकर सबसे सफल गेंदबाज बने।

 

 

Sports Desk

Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

बुलंदशहर बिजली संकट: 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रहने पर लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली घर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading