Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / शो से बाहर नहीं जा रही हैं अंगूरी भाभी, ख़बरों को बताया अपवाह

शो से बाहर नहीं जा रही हैं अंगूरी भाभी, ख़बरों को बताया अपवाह

 

 

छोटे परदे का मशहूर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी यानि अभिनेत्री शुभांगी अत्रे, उनका कहना है कि वो शो को छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं। ये शो उनकी जान है। लोग बिना मतलब के अपवाह उड़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “मैंने शो को छोड़ने की बात कभी नहीं की” कुछ लोगों के पास कोई काम नहीं होता है इस वजह से वो बिना फालतू की अपवाह उड़ाने लग जाते हैं।

अंगूरी भाभी उर्फ़ शुभांगी अत्रे का कहना है कि उन्हें इस करेक्टर में मजा आ रहा है और लोग भी उन्हें पसंद करने लगे हैं। वो अपने फेन्स का दिल कभी नहीं तोड़ेंगी।
उनसे जब सवाल किया गया कि वो राजनीति में शामिल होने के लिए शो छोड़ रही हैं, शुभांगी ने कहा, ‘‘मैं शो नहीं छोड़ रही हूँ। मुझे नहीं पता कि ये निराधार अफवाहें कहां से आ रही हैं। लोगों ने मुझे एक राजनीतिक कार्यक्रम में देखा और यहां तक कि शो में इस समय मैं चुनाव में खड़ी हो रही हूं। इसलिए शायद अफवाहें वहां से आ रही होंगी।’’

अभिनेत्री ने कहा कि वह धारावाहिक में अपनी भूमिका का आनंद ले रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी भूमिका का आनंद ले रही हूं और प्रशंसकों का मनोरंजन करती हूं।’’ पिछले साल मई में शुभांगी को शिल्पा शिंदे के स्थान पर लिया गया है। वह ‘भाबीजी घर पर हैं’ में पहले अंगूरी भाभी की भूमिका में थीं।

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नए PM आवास की लागत बताने से सरकार का इनकार, RTI में क्यों छुपाई गई जानकारी?

नए PM आवास की लागत बताने से सरकार का इनकार, RTI में क्यों छुपाई गई जानकारी?

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading