
यूपी नगर निकाय चुनावों का परिणाम आज आ जायेगा। बुज़ कुछ ही देर में मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। यूपी नगर निकाय चुनावों में ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों का इस्तेमाल हुआ है। दोपहर 3 बजे तक सभी प्रतियाशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा अपनी-अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। लेकिन मतदाताओं का रुझान किसकी तरफ जाता है ये बस कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा।
इन चुनावों में 79,113 प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का पिटारा आज खुल जायेगा। सभी 75 जिलों के 334 केंद्रों पर होने वाली मतगणना में तय हो जाएगा कि मतदाताओं ने किसे पांच साल के लिए अपना प्रतिनिधि चुना है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अपर आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि राजधानी लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से होगी। जिन निकायों का मुख्यालय तहसील स्तर पर है, वहां तहसील में और जिनका मुख्यालय जिला स्तर पर है, वहां जिला मुख्यालय पर मतगणना होगी।
नगर निगम क्षेत्रों की मतगणना ईवीएम से होगी। एक ईवीएम से मतगणना में दस मिनट तक का समय लगता है। वहीं नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में मतपत्र से चुनाव होने के कारण मतगणना में समय अधिक लगेगा। निकाय चुनाव 2012 की तुलना में सात घंटे पहले परिणाम जारी कराने के लिए मतगणना टेबलों की संख्या बढ़ाई गई है।
***
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7