Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ख़बर24 एक्सप्रेस की ख़बर का असर, ख़बर देखते ही शुरू हो गया यहाँ सफाई अभियान

ख़बर24 एक्सप्रेस की ख़बर का असर, ख़बर देखते ही शुरू हो गया यहाँ सफाई अभियान

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस ने अभी दो दिन पहले राजस्थान के डूंगरपुर जिले के साबला तहसील की खबर दिखाई थी जहाँ उदयपुर बांसवाड़ा मेन रोड पर साबला बस स्टैंड के पास गंदगी का अम्बार लगा हुआ था। लोगों का जीना मुहाल हो गया था। इस रास्ते पर पैदल चलने वाले लोगों को वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था।

इस ख़बर को हमने प्रमुखता से दिखाया था साथ ही साबला ग्राम पंचायत और स्थानीय विधायक को इस खबर से अवगत कराया था। जिसके बाद साबला ग्राम पंचायत और स्थानीय बीजेपी विधायक की नींद टूटी और गंदगी को हटाने का काम शुरू कर दिया।

25 views

आप वीडियो में देख सकते हैं कि यहाँ पहले किस तरह गंदगी का अम्बार लगा हुआ था और अब जेसीबी मशीन से कूड़े को उठाया जा रहा है।

हमने खबर दिखाई थी कि राजस्थान के डूंगरपुर जिले के साबला तहसील उदयपुर बांसवाड़ा मेन रोड पर साबला बस स्टैंड के पास विधायक गोपीचंद मीणा के कार्यालय के पास गंदगी का ढेर लगा हुआ है।

पुरानी खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

संयुक्त मानव अधिकार संगठन राजस्थान के वाइस प्रेसिडेंट श्रवण कुमार बिश्नोई ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत साबला से भी की थी इसके अलावा उन्होंने विधायक जी को भी अवगत कराया लेकिन उन्हें सिर्फ भरोसा देकर भेज दिया गया। इसके बाद श्रवण कुमार बिश्नोई ने हमारे राजस्थान संवाददाता जगदीश जी तेली को इस कूड़े के बारे में जानकारी दी।
आपको बता दें कि यहाँ ऐसे हालात तब थे जब डूंगरपुर जिला देश के सबसे स्वच्छ शहरों में से तीसरे स्थान पर है। इस गंदगी पर ना तो विधायक जी संज्ञान लेते थे और न ही ग्राम पंचायत साबला।

लेकिन जैसे ही हमने इस खबर को दिखाया और बीजेपी विधायक को अवगत कराया वैसे ही गंदगी वाले स्थान पर सफाई अभियान शुरू हो गया।

 

****

रिपोर्ट: जगदीश जी तेली
न्यूज़ डेस्क: खबर24 एक्सप्रेस, राजस्थान, डूंगरपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading