
उन्होंने कहा कि आजकल की राजनीति आरोप प्रत्यारोप पर चल रही है। उन्होंने तेज़ प्रताप के एक बयान पर कहा कि हर किसी की अपनी सोच होती है कहने के तरीके होते हैं।
उन्होंने कहा कि लालू जी बिहार के एक प्रसिद्ध नेता है और उन्होंने राजनीति में एक बड़ा मुकाम पाया है। तेज़ प्रताप में उनकी झलक दिखती है, इसीलिए उन्हें बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए। मोदी जी पूरे भारत के पीएम हैं और जनता ने एक बड़े मत के साथ उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया है। उनके लिए किसी भी तरह की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विजय कुमार शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में विकास पुरुष के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बिहार में काफी काम किया है। लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जहां माननीय मुख्यमंत्री को और ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नालंदा विश्व की धरोहर है नीतीश जी को थोड़ा नालंदा की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। नालंदा को एक सुंदर पर्यटक क्षेत्र में विकसित करना चाहिए। यहाँ की सड़कें सुंदर हों और उनका चौड़ीकरण हो। नालंदा की साफ सफाई का विशेष ध्यान हो।
विजय कुमार शर्मा ने कहा कि नालंदा और राजगीर में विश्वभर से पर्यटक यहाँ आते हैं अतः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा की ओर थोड़ा और ध्यान दें। नालंदा को और विकसित करें ताकि देश और विश्व भर से आने वाले पर्यटक बिहार की सुंदर तस्वीर अपने मन में बसा कर जाएं।
विजय कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार बढ़ रहा है तरक्की के नए आयाम लिख रहा है। बिहार के लोग पूरे विश्व में अपना नाम करके आते हैं। देश में सबसे ज्यादा आईएस, आईपीएस बिहार के युवा बनते हैं और वे बिहार का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की सोच में तेज़ी से बदलाव आ रहा है और यही बदलाव बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाएगा।
***
(+91- 9654969006)
info@khabar24.co.in
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express