Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / समाजसेवी विजय कुमार शर्मा की नसीहत आरोप प्रत्यारोप नहीं बल्कि विकास पर जोर होना चाहिए

समाजसेवी विजय कुमार शर्मा की नसीहत आरोप प्रत्यारोप नहीं बल्कि विकास पर जोर होना चाहिए

 

 

मशहर समाजसेवी विजय कुमार शर्मा ने सभी नेताओं से विनती करते हुए कहा कि वे सब आरोप प्रत्यारोप का दौर छोड़ विकास की राह पर चलें ताकि पूरा देश समृद्धि के पथ पर चल सके।

उन्होंने कहा कि आजकल की राजनीति आरोप प्रत्यारोप पर चल रही है। उन्होंने तेज़ प्रताप के एक बयान पर कहा कि हर किसी की अपनी सोच होती है कहने के तरीके होते हैं।
उन्होंने कहा कि लालू जी बिहार के एक प्रसिद्ध नेता है और उन्होंने राजनीति में एक बड़ा मुकाम पाया है। तेज़ प्रताप में उनकी झलक दिखती है, इसीलिए उन्हें बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए। मोदी जी पूरे भारत के पीएम हैं और जनता ने एक बड़े मत के साथ उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाया है। उनके लिए किसी भी तरह की अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में विकास पुरुष के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बिहार में काफी काम किया है। लेकिन कुछ जगह ऐसी हैं जहां माननीय मुख्यमंत्री को और ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नालंदा विश्व की धरोहर है नीतीश जी को थोड़ा नालंदा की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। नालंदा को एक सुंदर पर्यटक क्षेत्र में विकसित करना चाहिए। यहाँ की सड़कें सुंदर हों और उनका चौड़ीकरण हो। नालंदा की साफ सफाई का विशेष ध्यान हो।
विजय कुमार शर्मा ने कहा कि नालंदा और राजगीर में विश्वभर से पर्यटक यहाँ आते हैं अतः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा की ओर थोड़ा और ध्यान दें। नालंदा को और विकसित करें ताकि देश और विश्व भर से आने वाले पर्यटक बिहार की सुंदर तस्वीर अपने मन में बसा कर जाएं।

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि बिहार बढ़ रहा है तरक्की के नए आयाम लिख रहा है। बिहार के लोग पूरे विश्व में अपना नाम करके आते हैं। देश में सबसे ज्यादा आईएस, आईपीएस बिहार के युवा बनते हैं और वे बिहार का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों की सोच में तेज़ी से बदलाव आ रहा है और यही बदलाव बिहार को प्रगति के पथ पर ले जाएगा।

आपको बता दें कि विजय कुमार शर्मा मशहर समाजसेवी हैं और वे सरोवर सेवा आश्रम के संयोजक भी है। सरोवर सेवा आश्रम गरीब और पिछडों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी सहायता करता है और हर क्षेत्र में उनको मदद मुहैया करवाता है।

 

***

 

खबर24 एक्सप्रेस, बिहार

(+91- 9654969006)

info@khabar24.co.in


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading