Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / Rahul Gandhi का PM Modi पर तीखा हमला, बोले पूरा Bihar Election ही चोरी कर लिया

Rahul Gandhi का PM Modi पर तीखा हमला, बोले पूरा Bihar Election ही चोरी कर लिया

राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर सीधा वार किया है। उन्होंने कहा है कि पूरा चुनाव ही चोरी कर लिया गया… और नरेंद्र मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने दावा किया हमारे पास “वोट चोरी” के पक्के सबूत हैं, और आने वाले दिनों में हम एक-एक कर सबको सामने लाएंगे।

राहुल गांधी ने कहा “हमारे पास बहुत सारा मटेरियल है। हम भारत के जेन Z और युवाओं को दिखाएंगे कि नरेंद्र मोदी चुनाव चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।”

उन्होंने बुधवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस का ज़िक्र करते हुए कहा “मैंने साफ दिखाया कि हरियाणा का चुनाव, चुनाव नहीं था… वो चोरी थी, हरियाणा की मतदाता सूची में 25 लाख फर्जी एंट्रियां थीं।”

राहुल गांधी का कहना है कि चुनाव आयोग ने बीजेपी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलीभगत की। और अब वही मॉडल बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी दोहराया जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा “संविधान कहता है एक आदमी, एक वोट, लेकिन बीजेपी का मॉडल है एक आदमी, कई वोट!”

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने “ब्राजील मॉडल” की तरह डेटा मैनिपुलेशन और फर्जी वोटिंग का खेल रचा। राहुल गांधी बोले “एक महिला के पास एक ही बूथ में 200 फर्जी वोट थे। यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।”

बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी ने कहा राहुल गांधी अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। लेकिन राहुल का कहना है “अगर मैं झूठ बोल रहा हूं, तो चुनाव आयोग जवाब क्यों नहीं दे रहा?”

अब सवाल यह है क्या राहुल गांधी का “वोट चोरी” वाला दावा सच साबित होगा, या बीजेपी इसे सिर्फ एक राजनीतिक नौटंकी बताकर टाल देगी? देश देख रहा है… सच्चाई किसके पास है!

अगर आपको लगता है कि सच्चाई सामने आनी चाहिए, तो वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और सब्सक्राइब करें खबर 24 एक्सप्रेस नई सोच, नया भारत!


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading