Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Delhi के Rithala में भीषण आग, 500 झुग्गियां जलकर राख सैकड़ों लोग बेघर, एक की मौत

Delhi के Rithala में भीषण आग, 500 झुग्गियां जलकर राख सैकड़ों लोग बेघर, एक की मौत

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां झुग्गियों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते 400 से 500 झुग्गियां जलकर राख हो गईं, और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 बजकर 56 मिनट की है। बताया जा रहा है कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के स्टाफ क्वार्टर के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झुग्गियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 29 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सैकड़ों परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।

फायर ऑफिसर एस.के. दुआ के मुताबिक, आग पर अब पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे में राजेश नाम के 30 वर्षीय युवक को गंभीर जलन की चोटें आईं, जिन्हें सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। वहीं मुन्ना नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है। इलाके में एक बच्चे के घायल होने की भी खबर है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और तेज़ी से फैल गई। आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया और लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग अपने बच्चों और जरूरी सामान को बचाने में जुटे रहे।

फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन ने आसपास के लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।

दिल्ली में आग की ये घटना एक बार फिर से सवाल खड़े करती है कि झुग्गी इलाकों में सुरक्षा इंतजाम आखिर कब तक लापरवाह बने रहेंगे?

अगर आप भी चाहते हैं कि ऐसे ज़रूरी अपडेट्स आप तक सबसे पहले पहुंचे, तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन ज़रूर दबाएं ताकि खबरों का हर सच पहुंचे सीधे आप तक।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- ‘बात बंद कर दी थी’, एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

UP Crime News: पीलीभीत में पैरामेडिकल छात्रा कशिश पटेल की हत्या, आरोपी बोला- 'बात बंद कर दी थी', एक दिन पहले खरीदा था 12 इंच का चाकू

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading