बिहार चुनाव में सनसनी: बीजेपी नेता फूल जोशी का सेक्स रैकेट कनेक्शन, पार्टी नेताओं को सप्लाई होती थीं कॉलेज की लड़कियां
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कैमरे पर खुद को बीजेपी की नेता बताने वाली एक महिला ऐसे-ऐसे दावे कर रही है, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान है।
वो खुलकर कहती है “मैं नेताओं का टेस्ट जानती हूं… कौन सिंगल एंजॉय करता है, कौन डबल… कौन पैसे देकर भी सिर्फ दिखावा करता है।” अब सवाल उठता है क्या बिहार चुनाव में भी सेक्स रैकेट के जरिए सियासत चमकाने की कोशिश हो रही थी?
यह है फूल जोशी… झारखंड बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री। दावा करती हैं कि बिहार चुनाव में उनका “स्पेशल रोल” है। वीडियो में फूल जोशी कहती दिखती हैं “आप उम्मीदवार सेट कीजिए… हाई प्रोफाइल लड़कियां पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी होगी।” इतना ही नहीं, वह ये भी कहती हैं कि पार्टी के बड़े नेता तक हमारे संपर्क में हैं… और कोई हमसे सवाल नहीं पूछ सकता।
यह खुलासा भास्कर के एक स्टिंग ऑपरेशन में हुआ है। जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, फिर इसकी शुरू हुई पड़ताल।
शुरुआत हुई 10 जून 2025 से, जब जीतनराम मांझी की पार्टी “हम” के युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पासवान और उसकी पत्नी किरन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों पर आरोप था हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने का। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क नेताओं और बिजनेसमैन तक पहुंचा हुआ था।
जब गहराई में जाना शुरू किया, तो पटना और झारखंड के बीच चल रहे इस नेटवर्क के कई सिरों का पता चला। पटना के 12 से ज्यादा गर्ल्स हॉस्टल्स की रेकी की गई। इनमें से चार हॉस्टल ऐसे निकले जिनसे रैकेट का सीधा कनेक्शन मिला।
AN कॉलेज के पास एक हॉस्टल की वार्डन मिस्टी इस नेटवर्क की बड़ी कड़ी निकली। मिस्टी झारखंड की रहने वाली है और फूल जोशी के संपर्क में बताई जाती है। मिस्टी के जरिये यह नेटवर्क पटना के कई स्पा सेंटर्स तक फैला हुआ था। जांच जब आगे बढ़ी तो पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक स्पा सेंटर तक पहुंची, जिसका संचालन राहुल नाम का युवक करता था। राहुल ऑन-डिमांड मिस्टी से लड़कियां बुलाता था। भास्कर की टीम ने एजेंट बनकर राहुल से कई बार मुलाकात की… और आखिरकार उसने पूरा नेटवर्क खोल दिया।
राहुल ने खुद मिस्टी का नंबर दिया, और बताया कि स्पा से लेकर पॉलिटिकल गेस्टहाउस तक सप्लाई चेन तैयार रहती है।
क्या पार्टी के अंदर बैठे बड़े नामों की इसमें भूमिका थी? और अगर ये सच है… तो क्या सिर्फ बिहार नहीं, बल्कि कई राज्यों तक फैला हुआ है ये नेटवर्क?
फूल जोशी का वीडियो आने के बाद बीजेपी ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस और एजेंसियां भी इस नेटवर्क की जांच में जुटी हैं। लेकिन जो तस्वीरें और बातचीत कैमरे में कैद हुई हैं, उसने बिहार की सियासत में भूचाल ला दिया है।
राजनीति और रैकेट का ये कॉकटेल सवाल खड़े करता है क्या सत्ता पाने की होड़ में अब सियासत इंसानियत की सारी हदें पार कर रही है? इस पूरे मामले की हम लगातार जांच में बने हुए हैं… नई जानकारी जैसे ही सामने आएगी, हम आपको “Khabar 24 Express” पर सबसे पहले दिखाएंगे।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express