Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / महावीर जयंती के अवसर पर वर्धमान फाउंडेशन की ओर से विजय चौरडिया ने करवाया महाप्रसाद का वितरण

महावीर जयंती के अवसर पर वर्धमान फाउंडेशन की ओर से विजय चौरडिया ने करवाया महाप्रसाद का वितरण

वणी में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर वर्धमान फाउंडेशन की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक वणी में गुरुवार, 10 अप्रैल को शाम 5 बजे महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

समाजसेवी व भाजपा नेता विजय चोरडिया और कुणाल चोरडिया के सहयोग से आयोजित इस महाप्रसाद का हजारों लोगों ने लाभ लिया। महाप्रसाद वितरण में जैन समाज के लोगों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिभाव से भरे भजन और भगवान महावीर के उपदेशों का वाचन किया गया, जिससे उपस्थित जनसमुदाय को अहिंसा, सत्य और करुणा के महत्व का संदेश मिला।

वर्धमान फाउंडेशन की ओर से सभी आगंतुकों के लिए पेयजल, व महाप्रसाद की अच्छी व्यवस्था की गई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद, व्यापारी वर्ग, और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विजय चोरडिया ने सभी को भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और जैन समाज के लोगों की मेहनत सराहनीय रही।

बता दें कि विजय चौरडिया बड़े समाजसेवी हैं, साथ ही वे भाजपा के कद्दावर नेता भी हैं।
विजय चौरडिया और उनके बेटे कुणाल चौरडिया समाजसेवा के बहुत से कार्य करते रहते हैं।

जरूरतमंद लोगों की मदद करना, गरीबों के खान पान से लेकर उनके लिए मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, व उनका मुफ्त इलाज करवाने जैसे कार्य विजय चौरडिया समय-समय पर करते रहते हैं।

वहीं वर्धमान फाउंडेशन की ओर से विजय चौरडिया द्वारा इस तरह के आयोजन करवाना एक आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना का उदाहरण बनकर सामने आते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe