
पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव मंगलवार को महाराष्ट्र के शीर्ष पार्टी नेताओं की मौजूदगी में मुंबई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 39 वर्षीय केदार जाधव ने पिछले साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार वे महाराष्ट्र पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और अन्य नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
रिपोर्ट के मुताबिक चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “वे राज्य का दौरा करेंगे और युवाओं से मिलेंगे। वे महाराष्ट्र में भाजपा की खेल शाखा को मजबूत करने में मदद करेंगे।” पार्टी में केदार जाधव को क्या भूमिका या जिम्मेदारी दी जाएगी, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, एक्स पर एक पोस्ट में केदार जाधव ने लिखा, “एक क्रिकेटर की दूसरी पारी शुरू होती है – बल्ले से नहीं, बल्कि एक उद्देश्य के साथ। लोगों के भरोसे और भाजपा के विजन के साथ, मैं महाराष्ट्र और भारत के लोगों की सेवा करने के लिए यह कदम उठा रहा हूं। प्यार और समर्थन ही मेरा मार्गदर्शक बल हो।”

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर केदार जाधव ने मंगलवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में जाधव पार्टी में शामिल हुए।
इस मौके पर चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, ‘केदार जाधव हमारे नेशनल क्रिकेट प्लेयर रह चुके हैं। उनके बहुत फॉलोवर्स हैं, आज उन्हें भी अच्छा लगेगा कि विकसित भारत के लिए वह पीएम मोदी के साथ आए हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि वह देश के विकास के लिए, महाराष्ट्र के विकास के लिए बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, जो ज्यादा महत्वपूर्ण है।’
केदार जाधव ने पिछले साल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले लिया था. केदार ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. केदार जाधव ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
केदार जाधव ने भारत के लिए 73 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 42.09 की औसत से 1389 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 101.60 रहा. केदार जाधव ने वनडे इंटरनेशनल में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. केदार जाधव ने वनडे इंटरनेशल में अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 27 विकेट भी लिए।
बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव क्रिकेट के बाद राजनीति में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। मंगलावार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में केदार जाधव भाजपा में सामिल हो गए। मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। चंद्रशेखर बावनकुले ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव ने कहा, 2014 से जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, उन्हें जिस तरह का प्यार और समर्थन मिला है और जिस तरह की उपलब्धियां पीएम मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हासिल की हैं, मुझे लगता है कि यह बहुत प्रेरणादायक है। मेरा लक्ष्य उनके नक्शेकदम पर चलना है और भाजपा के लिए जो भी छोटा योगदान हो सके, वह करना है। मुझे पूरा विश्वास है कि मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, मैं उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
2 comments
Pingback: महावीर जयंती के अवसर पर वर्धमान फाउंडेशन की ओर से विजय चौरडिया ने करवाया महाप्रसाद का वितरण – Khaba
Pingback: ऑनलाइन फेस रीडिंग हजेरी स्थगितीबाबत आ. एकनाथराव खडसे यांच्याशी भेट – Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Liv