Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Kunal Chordiya ने बाबा साहेब अंबेडकर को नमन कर की पुष्पांजलि अर्पित

Kunal Chordiya ने बाबा साहेब अंबेडकर को नमन कर की पुष्पांजलि अर्पित

भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था, वे भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाज सुधारक और दलितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले महामानव थे। उनकी जयंती पूरे देश में हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

इसी उपलक्ष्य में वणी शहर के बड़े सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट कुणाल विजय चोरडिया ने वणी शहर के आंबेडकर चौक में स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को बाबा साहेब से प्रेरणा लेनी चाहिए, उनके आदर्शों को मानना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में युवाओं को शिक्षित और प्रेरित करने हेतु उपयोगी पुस्तकों का वितरण भी किया गया, ताकि वे डॉ. अम्बेडकर के विचारों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

बता दें कि कुणाल चोरडिया वणी के रहने वाले हैं। कुणाल अपने पिता की ही तरह समजसेवा के कार्य करते रहते हैं साथ ही वे युवाओं में भी बहुत लोकप्रिय हैं। वणी शहर में कोई भी सामाजिक कार्य हो उसमें विजय चोरडिया और कुणाल चोरडिया की भागीदारी जरूर रहती है

Bureau Report : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe