Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ग्रेटर नोएडा में समीर कर रहा था नारियल पर नाले के पानी का छिड़काव, लोगों ने देख लिया, फिर हुआ ये : Khabar 24 Express

ग्रेटर नोएडा में समीर कर रहा था नारियल पर नाले के पानी का छिड़काव, लोगों ने देख लिया, फिर हुआ ये : Khabar 24 Express

कभी तंदूर की रोटियों में थूकने का वीडियो तो कभी पैरों से रस्क बनाने का वीडियो तो कभी गोलगप्पे के पानी में सुसु मिलाने का वीडियो वायरल होता है। नारियल पानी को सबसे सुरक्षित और बिना मिलावट का माना जाता है लेकिन कुछ घटिया लोग इसमें भी कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे कि इन फेरी वालों से भरोसा उठ जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि नारियल में ऐसा क्या किया जा सकता है कि वो दूषित हो जाये, या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाये?

तो एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा से आया है यहां एक सोसाइटी के बाहर लगे नारियल पानी दुकानदार का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में नारियल पानी के ऊपर छिड़काव करने के लिए पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था, वह पास में बह रहे गंदी नाली के पानी डाला जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद लोग बहुत भौचक्के रह गए। बताया जा रहा है. यह दुकानदार लंबे वक्त से नारियल पानी बेच रहा था। सोसाइटी निवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य को लेकर लोग काफी डरे हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का यह मामला है, जहां नाले के पानी से नारियल को ताजा करने का वीडियो वायरल हुआ है। नाली के गंदे पानी से नारियल पर छिड़काव करते हुए वीडियो में कैद हुआ हुआ। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। दुकानदार की पहचान समीर पुत्र यामीन के रूप में हुई है जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र से युवक को गिरफ्तार किया गया है।

जहरीले पानी से नारियल के ऊपर छिड़काव करने के वीडियो सामने आने के बाद से सोसाइटी के लोग डरे हुए हैं. स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा हो गई है. वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोग जागरूकता की बात कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवक मूल रूप से बरेली जनपद का रहने वाला है, लेकिन यहां लंबे वक्त से नारियल पानी बेच रहा था।

ब्यूरो रिपोर्ट : कुमार कार्तिकेय, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe