Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / आरएसएस के सर्वे के बाद मध्यप्रदेश में अति उत्साहित कांग्रेस, कर रही है बड़ी जीत का दावा : Khabar 24 Express

आरएसएस के सर्वे के बाद मध्यप्रदेश में अति उत्साहित कांग्रेस, कर रही है बड़ी जीत का दावा : Khabar 24 Express

मध्यप्रदेश में खबर 24 एक्सप्रेस की टीम ने लगभग हर विधानसभा सीट का सर्वे किया है। वहीं हमारा सर्वे भी आरएसएस के सर्वे से मेल खाता है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में गदगद है, साथ ही वो अपनी जीत के प्रति आश्वस्त भी दिख रही है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ वक्त बचा है। यहां 230 विधानसभा सीटों के लिए सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि आरएसएस के सर्वे से भाजपा में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में वापसी कर रही है। जबकि पार्टी और आरएसएस के विभिन्न सर्वे में पार्टी को 60 से भी कम सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि आरएसएस मध्यप्रदेश के हर जिले, हर विधानसभा, हर बूथ का सर्वे अपने कार्यकर्ताओं से करवा रही है। इसी सर्वे के बाद RSS ने भाजपा को चेताया कि वो हर बूथ पर अपने कार्यकर्ता को मजबूती से खड़ा करे।घर-घर जाकर लोगों से बात करे और भाजपा की सरकार द्वारा एमपी के लिए किए गए बेहतर कामों को गिनाए।

वहीं हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कई सर्वे सामने आए हैं, जिनमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। साथ ही भाजपा 55 सीटों से भी कम पर सिमट रही है। कांग्रेस के पास 2018 के अपने 15 महीनों का कार्यकाल और कमलनाथ जैसे निर्विवाद और अनुभवी नेता का साथ है। इसे लेकर वह जनता के बीच पहुंच रही है।

दरअसल, मध्यप्रदेश में भाजपा पर 18 वर्षों की देनदारियां और सरकार की कई ऐसी अधूरी घोषणाएं हैं, जो गंभीर सत्ता विरोधी लहर का रूप ले चुकी है। पिछले 5 महीनों में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर छह अलग-अलग सर्वे सामने आए हैं। सभी सर्वे में भाजपा की सीटें लगातार घटती जा रही हैं। इतना ही नहीं, भाजपा के सर्वे में भी पार्टी बुरी तरह से हारती हुई दिख रही है। ये सर्वे आने के बाद से मध्यप्रदेश भाजपा में खलबली मची है और ये सुझाव भी मिला है कि 60 फीसदी भाजपा विधायकों के टिकट काटे जाएं।

खैर यह तो विधानसभा चुनावों के बाद ही स्पष्ट होगा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार एक बार फिर बनेगी या कमलनाथ एमपी में बड़ी जीत के साथ वापसी करेंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट : मनीष कुमार अंकुर, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe